णमोकार महामंत्र से अमन-चैन संभव है : मुनीश्री

जैन धर्म के वर्तमान शासन नायक देवाधिदेव 1008 भगवान श्री महावीर स्वामी के 2625 वें जन्म कल्याणक महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार सुबह श्री दिगंबर जैन मंदिर में सकल जैन समाज द्वारा सुबह 8.01 से 9.36 तक जाप किया गया.

झुमरितिलैया. जैन धर्म के वर्तमान शासन नायक देवाधिदेव 1008 भगवान श्री महावीर स्वामी के 2625 वें जन्म कल्याणक महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार सुबह श्री दिगंबर जैन मंदिर में सकल जैन समाज द्वारा सुबह 8.01 से 9.36 तक जाप किया गया. मौके पर मुनिश्री विशल्य सागर जी मुनीराज ने कहा कि णमोकार महामंत्र से ही अमन चैन संभव है. विश्व में णमोकार की छाया में ही देश, राष्ट्र, विश्व का पर्यावरण परिशुद्ध होगा. णमोकार मंत्र ब्रह्मांड को पवित्र करता है. प्रत्येक प्राणी को यह मंत्र जपना चाहिए. इस मंत्र में पांच दिव्य सर्वोच्च महाशक्तियां है, जिनका स्मरण पाप, ताप और संताप को दूर करता है. जिसने इस मंत्र को पढ़ लिया, समझ लिया उसने संपूर्ण ग्रंथों को पढ़ लिया. मुनिश्री ने कहा कि देश में परमाणु बम की नहीं णमोकार मंत्र की आवश्यकता है, जिससे देश के कोने-कोने में शांति की स्थापना होगी. इससे पूर्व कोलकाता जीतो संस्था के अध्यक्ष धर्मेंद्र जैन चोरड़िया, रांची संभाग की वाइस प्रेसिडेंट विनिता जैन सेठी, कार्यक्रम संयोजक मनीष जैन सेठी, राज जैन अजमेरा, अभिषेक जैन, अमित जैन सेठी, मोहित जैन सोगानी, हेमंत दुग्गड़, रितेश दुग्गड़, जयनगर सीओ सारांश जैन, पदाधिकारी सह मंत्री राज जैन छाबड़ा, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र जैन काला, सुनील जैन सेठी, जय कुमार गंगवाल, ललित जैन सेठी, सुबोध-आशा जैन गंगवाल, नीलम सेठी, शशि सेठी आदि नगर भ्रमण कर बड़ा मंदिर पहुंचे. सुबह 11 बजे महिला समाज द्वारा सभी हॉस्पिटल में फल, चना, सत्तू, ग्लूकोज, हॉर्लिक्स, पानी, मिठाई, आर्थिक सहायता तथा जीवन ज्योति आश्रम में रहनेवाली महिलाओं के बीच वस्त्र वितरण किया गया. इस अवसर पर संयोजक मुकेश अजमेरा, सुनील जैन छाबड़ा, मनोज जैन सेठी, आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAVEEN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >