नन्हे कदमों में देशभक्ति का दिखा जज़्बा, DAV गुमो में गूंजा राष्ट्रप्रेम का जयघोष

कोडरमा के डीएवी पब्लिक स्कूल, गुमो में 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. नन्हे बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सबका मन मोह लिया.

कोडरमा: डीएवी पब्लिक स्कूल, गुमो सतपुलिया, कोडरमा में 15 अगस्त 2026 को 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास, उत्साह एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया. नवस्थापित विद्यालय के प्रथम राष्ट्रीय पर्व के रूप में आयोजित यह समारोह विद्यालय परिवार के लिए बेहद यादगार रहा. समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. प्रवीण कुमार, एमबीबीएस, एमएस, एफआईएजीईएस, एफएमएएस, जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जन, आर्यन हॉस्पिटल, झुमरी तिलैया ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया. सभी ने तिरंगे को सलामी दी.

कार्यक्रम का स्वागत शिक्षिका प्रभारी श्वेता सिंह ने भाषण के साथ किया

निशा भारद्वाज, पूर्व प्राचार्या, गांधी स्कूल, झुमरी तिलैया विशिष्ट अतिथि तथा प्रदीप कुमार सिंह, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बिट्टू कुमार सिंह सम्मानित अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. कार्यक्रम का स्वागत भाषण शिक्षिका प्रभारी श्वेता सिंह ने दिया. एलकेजी से कक्षा पंचम तक के विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओत-प्रोत मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन जीत लिया. नन्हे-मुन्ने नर्सरी बच्चों ने अपनी माताओं के साथ आकर्षक रैंप वॉक प्रस्तुत कर समारोह में विशेष आकर्षण जोड़ा. कक्षा पंचम के साकेत ने अंग्रेजी और आदर्श चौधरी ने हिंदी में प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किया. अतिथियों ने अपने प्रेरणादायक संबोधन से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और बच्चों, शिक्षकों एवं विद्यालय परिवार के प्रयासों की सराहना की. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. प्रवीण कुमार ने बच्चों के विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भूरि-भूरि प्रशंसा की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की.


सभी ने वीर शहीदों को किया नमन

विशिष्ट अतिथि श्रीमती निशा भारद्वाज ने अपने संबोधन में देश के वीर शहीदों को नमन करते हुए स्वतंत्रता संग्राम के गौरवपूर्ण इतिहास पर प्रकाश डाला. उन्होंने कहा कि डीएवी की गूंज केवल भारत में ही नहीं, बल्कि विश्व के कोने-कोने में सुनाई दे रही है. उन्होंने नवसंचालित डीएवी गुमो में अपने बच्चों का नामांकन कराने वाले सभी अभिभावकों के प्रति विद्यालय परिवार की ओर से आभार व्यक्त किया तथा विद्यालय के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन शिक्षिका विदिशा ने किया, जबकि शिक्षिका कोमल कुमारी ने मंच संचालन की जिम्मेदारी निभाई. सभी शिक्षक एवं गैर-शिक्षण कर्मचारियों के सामूहिक सहयोग से समारोह सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. शिक्षिका प्रभारी श्वेता सिंह ने सभी अभिभावकों के प्रति उनकी उपस्थिति, सहयोग एवं निरंतर प्रोत्साहन के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया.“


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >