पैंथर पुलिस के नाम पर ठगी का आरोप, युवक से रुपये छीने और महिला रिश्तेदारों की तस्वीरें कीं कॉपी

झुमरीतिलैया में एक युवक को पैंथर पुलिस का जवान बताकर ठगा गया. उससे ₹5000 छीन लिए गए और महिला रिश्तेदारों की तस्वीरें उसके मोबाइल से दूसरे फोन में कॉपी कर ली गईं. पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है.

झुमरीतिलैया. तिलैया थाना क्षेत्र के सतपुलिया रोड में खुद को पैंथर पुलिस का जवान बताकर एक युवक से पांच हजार रुपये छीनने और उसके मोबाइल से महिला रिश्तेदारों की तस्वीरें दूसरे मोबाइल में ट्रांसफर करने का मामला सामने आया है. पीड़ित धीरज कुमार, पिता भूपेंद्र सिंह, ने थाना में आवेदन देकर मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है.

आवेदन के अनुसार, 14 सितंबर को धीरज सतपुलिया रोड स्थित अपनी मौसेरी बहन के घर गया था. ग्रिजली बीएड कॉलेज श्मशान घाट से करीब 200 मीटर दूर आरएन फर्नीचर शॉप के पास सिविल ड्रेस में एक व्यक्ति उसके पास आया. उसने खुद को पैंथर मोबाइल का जवान बताया और डराने-धमकाने के बाद धीरज की जेब से पांच हजार रुपये छीन लिये. इसके बाद उसका मोबाइल भी ले लिया और जबरन लॉक खुलवाकर गैलरी की तस्वीरें देखने लगा.

महिला रिश्तेदारों की तस्वीरें दूसरे मोबाइल में की ट्रांसफर

पीड़ित के अनुसार, आरोपी ने उसकी भाभी और भांजी की तस्वीरें अपने मोबाइल में ट्रांसफर कर लीं और इसके बाद वहां से फरार हो गया. घटना से डरे धीरज ने घर पहुंचकर परिजनों को जानकारी दी. 15 सितंबर की सुबह परिजनों ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ घटनास्थल के आसपास जानकारी ली. इस दौरान उन्हें पता चला कि घटना के समय वहां कोई वास्तविक पैंथर पुलिसकर्मी तैनात नहीं था. इसके बाद पीड़ित ने आशंका जतायी कि पुलिस का नाम लेकर किसी फर्जी ठग या अपराधी ने घटना को अंजाम दिया है. साथ ही तस्वीरों के गलत इस्तेमाल या सोशल मीडिया पर प्रसारित किये जाने की आशंका भी जतायी है.

थाना प्रभारी ने कहा- शिकायत की जांच की जा रही

इधर, थाना प्रभारी विनय कुमार ने बताया कि मामले को लेकर थाना में कोई आवेदन नहीं मिला है. घटना की सूचना मिली है. प्रारंभिक जांच में पता चला है कि शिकायत करने वाले युवक का किसी व्यक्ति के साथ कुछ विवाद हुआ था. इसके बाद इस तरह की शिकायत सामने आयी है. मामले की जांच की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

विकास कुमार को 17 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव है. प्रभात खबर में वर्ष 2012 से जुड़े हुए हैं. बतौर ब्यूरो प्रमुख कोडरमा में सेवाएं दे रहे हैं. इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के साथ क्राइम व पॉलिटिक्स की खबरों पर अच्छी पकड़ है. प्रभात खबर से पहले दैनिक जागरण से जुड़े रहे हैं. नयी दिल्ली, नोएडा व पंजाब जैसे शहरों में कार्य कर चुके हैं. इन्हें रिपोर्टिंग के साथ डेस्क पर भी वर्षों काम करने का अनुभव है. कोडरमा से रिपोर्टिंग के दौरान इन्होंने शिक्षक नियुक्ति घोटाला, कल्याण विभाग में घोटाला सहित कई गड़बड़ियों को उजागर किया है. इनकी अवैध खनन को लेकर की गयी बेहतरीन व अलग रिपोर्टिंग के लिए भी इनकी खुले मंच पर प्रशंसा हो चुकी है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >