सर्वांगीण विकास के लिए पंकज ने मांगा वोट

झुमरी तिलैया नगर परिषद अध्यक्ष पद के भाजपा समर्थित प्रत्याशी पंकज बर्णवाल के पक्ष में बुधवार को वार्ड नंबर 21, 22, 24 25 व 26 में जनसंपर्क अभियान चलाया गया.

कोडरमा. झुमरी तिलैया नगर परिषद अध्यक्ष पद के भाजपा समर्थित प्रत्याशी पंकज बर्णवाल के पक्ष में बुधवार को वार्ड नंबर 21, 22, 24 25 व 26 में जनसंपर्क अभियान चलाया गया. अभियान का नेतृत्व भाजपा जिलाध्यक्ष अनूप जोशी व महिला नेत्री जुही दास गुप्ता ने किया. इस दौरान नेताओं व कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर मतदाताओं से मुलाकात की और पंकज बर्णवाल को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की़ जिलाध्यक्ष जोशी ने कहा कि पंकज बर्णवाल एक कर्मठ, ईमानदार और विकासशील सोच वाले प्रत्याशी हैं, जिन्हें नगर परिषद की जिम्मेदारी सौंपकर झुमरी तिलैया के सर्वांगीण विकास को नई दिशा दी जा सकती है. वहीं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नितेश चंद्रवंशी ने जनता से अपील की कि शहर के विकास के लिए पंकज वर्णवाल को जिताएं. पंकज वर्णवाल ने कहा कि शहर का विकास उनका पहली प्राथमिकता होगी. जनसंपर्क अभियान में देवनारायण मोदी, चन्द्रशेखर जोशी, इन्द्र देव मोदी, महादेव दास, गौतम मोदी, श्रीकांत गुप्ता, विजय राम, संजय मोदी, मनोज मोदी, विश्वास राजन, पियूष सहल, अजय कुमार, राजेश सिंह, आयुष गुप्ता, रतन मोदी, छोटे सिंह, ललीत शर्मा, अमित सिंह, मुन्ना सिंह, सुनील वर्णवाल, बेबी देवी, संतोषी देवी, वीणा बर्णवाल, सीमा देवी व अन्य मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >