पंचायत प्रतिनिधि संघ ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

अबुआ आवास योजना की बकाया राशि का भुगतान शीघ्र करने की भी मांग

कोडरमा. त्रिस्तरीय पंचायत जनप्रतिनिधि संघ ने मंगलवार को अपनी विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर डीसी उत्कर्ष गुप्ता को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में संघ ने पीएम आवास योजना की सूची में गड़बड़ियों का आरोप लगाते हुए उसमें सुधार करने तथा वंचित लोगों को आवास उपलब्ध कराने की मांग की. इसके अलावा अबुआ आवास योजना की बकाया राशि का भुगतान शीघ्र करने की भी मांग की गयी. संघ ने मंईयां सम्मान योजना का पोर्टल खोलकर छूट गयी महिलाओं का नाम जोड़ने की मांग उठायी. ज्ञापन सौंपने वालों में जिप अध्यक्ष रामधन यादव, जिप सदस्य महादेव राम, जिप सदस्य प्रतिनिधि देवनारायण यादव, मुखिया संघ के जिलाध्यक्ष रामदेव यादव, वीरेंद्र यादव, रमेश यादव, कन्हाई यादव, लक्ष्मण प्रसाद, राजेंद्र यादव, संतोष कुशवाहा, सदानंद यादव सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >