गरीबों के शुभचिंतक थे पहलवान बाबा : डॉ नीरा यादव

प्रखंड के झारखंड सेवा संस्थान ( पहलवान आश्रम) भखरा में रविवार को भूमि दाता का प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

प्रतिनिधि, सतगावां

प्रखंड के झारखंड सेवा संस्थान ( पहलवान आश्रम) भखरा में रविवार को भूमि दाता का प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम मुख्य अतिथि विधायक डॉ नीरा यादव मुख्य रूप से उपस्थित थीं. इस दौरान मुख्य अतिथि विधायक डॉ नीरा यादव ने पहलवान आश्रम भखरा को भूमि दाता के अभिभावक स्व बैजनाथ पासवान उर्फ पहलवान बाबा की प्रतिमा का अनावरण किया गया. उनकी प्रतिमा पर उपस्थित लोगों ने भी माल्यार्पण किया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक डॉ नीरा यादव, विशिष्ट अतिथि जिप सदस्य नीतू कुमारी, झामुमों नेता रविन्द्र शांडिल्य, प्रमुख प्रतिनिधि रामावतार चौधरी ,उप प्रमुख मनोज कुमार ,मुखिया सुशीला देवी ,अनीता देवी, सुनील सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष बालमुकुन्द सिंह, पूर्व मण्डल अध्यक्ष अनिल यादव आदि उपस्थित होकर संस्था के 25वीं वर्षगांठ को उपलक्ष्य में भूमिदाता के वंशज को सम्मानित किया. कार्यक्रम की शुरुआत कोठियार पंचायत के छात्राओं ने स्वागत गान से की. मौके पर विधायक नीरा यादव ने कहा कि आज प्रतिमा का अनावरण किया गया. उन्होंने संस्था को भूमि दाता करने वाले के सात भाइयों को सम्मान देकर बधाई देते हुए कहा कि आज इस भूमि दान करने वाले दाता के चलते एक संस्था खड़ा हुई है, जो गरीब परिवारों को पढ़ा लिखा कर नौकरी तक पहुंचा है. उन्होंने कहा है कि संस्था विक्षिप्त लोगों जो घर से भटक चुके हैं, ऐसे लोगों को यह संस्था ने अपने गोद में लेकर पढ़ाई लिखाई कर आगे बढ़ाया है और कई लोगों को नौकरी तक भी पहुंचाया हैं. उन्होंने कहा कि शोषित, पीड़ित, असहाय को सहारा दिया है. थोड़ी सी जमीन के लिए लोग अपने भाईयों से लड़ झगड़ जाते हैं, पर यह परिवार की जितनी प्रशंसा की जाए कम है. उन्होंने यह भी कहा है कि कोडरमा से सतगावां आने के समय सड़क किनारे हरी भरी झाड़ियां रहती थी लेकिन आज महुआ चुनने के बहाने लोग जंगल में आग लगा देते हैं, जंगल मैदान बन गया है. आग से छोटे-छोटे पेड़ पौधे जलकर नष्ट हो रहे हैं. आज जंगल से भटक कर हाथियों का झुंड तिलैया आ गया है, यही कारण है कि जंगल में खाने पीने रहने की सारी सामग्री जल चुकी हैं, जिससे जंगली जानवर शहर की ओर अपनी भूख ,प्यास मिटाने के लिए भाग रहे हैं. जंगल कट रहे हैं, तो जंगली जानवर कहां जायेंगे. उन्होंने संस्था के भूमि दाता के परिजनों को शाॅल देकर सम्मानित किया. संस्था के कार्यरत सभी को इस कार्यक्रम करने व उनके कार्यों की सराहना करते हुए बधाई दी है. कार्यक्रम को जिप सदस्य नीतू कुमारी, रविंद्र शांडिल्य, मानसिंह पासवान आदि ने भी संबोधित कर संस्था के सचिव व कार्यकर्ताओं को बधाई दिया. संचालन राष्ट्रीय झारखंड सेवा संस्थान के सचिव मनोज दांगी ने किया. मौके पर मनोज कुमार निराला ,रामवतार चौधरी, टेक नारायण यादव, विपिन सिंह, सुनील सिंह, सुशीला देवी, ब्यूटी कुमारी, अनीता देवी, राजेंद्र पंडित, अशोक प्रसाद, सदानंद सिंह, मनोज कुमार चौधरी, मनोज भगत, विजय दांगी, शिवदानी यादव, मुनेश्वर यादव, सुखदेव प्रसाद यादव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >