कोडरमा : झारखंड के कोडरमा जिले में समर्पण संस्था की ओर से प्री-स्कूलिंग के तहत संचालित विभिन्न गतिविधियों के अंतर्गत जरूरतमंद एवं कुपोषित बच्चों और उनके परिवारों के बीच शनिवार को राहत और सहयोग सामग्री का वितरण किया गया.
150 बच्चों को ड्रेस, जूते, शिक्षण व राशन सामग्री मिली
संस्था की ओर से लोकाई, जमुनियाटांड़ बिरहोर टोला, चक, पसिया और ढाब में करीब 150 बच्चों एवं उनके परिवारों को ड्रेस, जूते, शिक्षण सामग्री तथा राशन सामग्री उपलब्ध करायी गयी. संस्था की ओर से इन क्षेत्रों में बच्चों के बीच प्रतिदिन नियमित रूप से दूध और बिस्किट का भी वितरण किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: रामगढ़ में हाथियों के झुंड ने मचाया उत्पात, रातभर फसल रौंदकर किसानों को लाखों का किया नुकसान
बच्चों के शिक्षा और पोषण पर ध्यान देने की अपील
इसका उद्देश्य बच्चों को आवश्यक पोषण उपलब्ध कराने के साथ उनके स्वास्थ्य एवं समुचित विकास में सहयोग करना है. ड्रेस और जूते मिलने पर बच्चों के चेहरे पर खुशी देखने को मिली. वहीं, समुदाय के लोगों ने संस्था के इस प्रयास की सराहना की. इस अवसर पर संस्था के कार्यकर्ताओं ने अभिभावकों एवं समुदाय के लोगों से बच्चों की शिक्षा, पोषण और नियमित देखभाल पर विशेष ध्यान देने की अपील की. कार्यक्रम को सफल बनाने में योगेश कुमार, जितेंद्र सिंह, पिंकी देवी और बिमला देवी का महत्वपूर्ण सहयोग रहा.
ये भी पढ़ें: गोला में DVC चौक पर सुदेश महतो का स्वागत, कार्यकर्ताओं ने संगठन मजबूती का लिया संकल्प
