पुल निर्माण में घटिया सामग्री के उपयोग का विरोध

नीरु पहाड़ी–ढोढ़ाकोला सपही मार्ग स्थित जामतारा के समीप बन रहे पुल निर्माण में घटिया सामग्री के प्रयोग को लेकर बुधवार को ग्रामीणों ने विरोध जताया

डोमचांच. नीरु पहाड़ी–ढोढ़ाकोला सपही मार्ग स्थित जामतारा के समीप बन रहे पुल निर्माण में घटिया सामग्री के प्रयोग को लेकर बुधवार को ग्रामीणों ने विरोध जताया. ग्रामीणों का आरोप है कि पुल निर्माण कार्य में मिट्टी नुमा बालू और सफेद गिट्टी का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिससे निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो रहे हैं. ग्रामीणों ने बताया कि यदि इसी तरह से कार्य किया गया, तो पुल की मजबूती पर असर पड़ सकता है और भविष्य में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. इस संबंध में ग्रामीणों ने इसकी सूचना संबंधित विभाग को दी. सूचना मिलने के बाद जांच के लिए पहुंचे अभियंता वरुण कुमार और पीयूष कुमार ने निर्माण सामग्री की जांच की, उन्होंने मौके पर मौजूद लोगों से कहा कि कार्य को बंद नहीं किया जाये, क्योंकि काम रुकने से विकास कार्य बाधित होता है. साथ ही उन्होंने गुणवत्ता का ध्यान रखते हुए कार्य करने की बात कही और कहा कि बालू बिल्कुल सही है. वहीं इस दौरान पंचायत समिति सदस्य दिनेश यादव ने भी पुल निर्माण में घटिया सामग्री के प्रयोग पर आपत्ति जताई. उन्होंने कहा कि निर्माण कार्य में मिट्टी नुमा बालू का प्रयोग किया जा रहा है, जो मानकों के अनुरूप नहीं है. उन्होंने जांच टीम से गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने की मांग की. मौके पर राजू यादव, रवि यादव, पिंटू यादव, मिथिलेश यादव सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >