हाइटेंशन तार की चपेट में आने से एक की मौत, दूसरा गंभीर

हाइटेंशन तार की चपेट में आने से एक की मौत, दूसरा गंभीर

चंदवारा : चंदवारा थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची-पटना रोड स्थित बैंक ऑफ इंडिया के पास हाइटेंशन तार की चपेट में आने से सोमवार की शाम एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया.

मृतक की पहचान चंदवारा निवासी 35 वर्षीय त्रिवेणी पासवान(पिता ननकू पासवान) तथा घायल युवक की पहचान 20 वर्षीय संतोष सोनार (पिता लखन सोनार) के रूप में हुई है. बताया जाता है कि प्रमोद मोदी की दुकान व मकान में कुछ काम चल रहा था.

इसी दौरान उक्त दोनों लोग छत पर गये थे. इसी दौरान दोनों वहां से गुजरे 11 हजार वोल्ट हाइटेंशन तार की चपेट में आकर झुलस गये. तुरंत दोनों को सदर अस्पताल ले जाया गया. वहां जांच के बाद डॉक्टर ने त्रिवेणी को मृत घोषित कर दिया.

Post by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >