कोडरमा में 600 एनसीसी कैडेटों का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर शुरू, अनुशासन और राष्ट्रसेवा का मिलेगा पाठ

कोडरमा के राजकीय पॉलिटेक्निक में 600 एनसीसी कैडेटों के लिए 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ हुआ. कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पारस लिम्बू की देखरेख में चल रहे इस शिविर का लक्ष्य कैडेट्स में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करना है.

कोडरमा. बागीटांड़ स्थित राजकीय पॉलिटेक्निक कोडरमा परिसर में ग्रुप मुख्यालय हजारीबाग एनसीसी के मार्गदर्शन और 45 झारखंड बटालियन एनसीसी कोडरमा के तत्वावधान में 10 दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ. शिविर का संचालन कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पारस लिम्बू, कीर्ति चक्र के नेतृत्व में किया जा रहा है. इसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों और महाविद्यालयों के करीब 600 एनसीसी कैडेट भाग ले रहे हैं.

शिविर के पहले दिन कैडेटों के कैंप फॉर्म समेत अन्य आवश्यक दस्तावेजों का सत्यापन और बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज की गयी. यह कार्य ट्रेनिंग जेसीओ बलविंदर सिंह, सहायक रणधीर कुमार, एलडीसी सोहित कुमार सिंह, सहायक सिद्धार्थ कुमार और ट्रेनिंग एनसीओ सुधीर मिश्रा ने किया. कैडेटों के भोजन, आवास, रखरखाव और चिकित्सा व्यवस्था की जिम्मेदारी सूबेदार मेजर जीके चौधरी के नेतृत्व में संभाली जा रही है.

अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करना उद्देश्य

कमांडिंग ऑफिसर कर्नल पारस लिम्बू ने कैडेटों और एनसीसी अधिकारियों से कहा कि एनसीसी केवल प्रशिक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, नेतृत्व, एकता और राष्ट्रसेवा की भावना को मजबूत करने का सशक्त मंच है. एनसीसी अधिकारी सह डिप्टी कैंप कमांडेंट लेफ्टिनेंट संतोष कुमार ने अधिकारियों से कैडेटों को फायरिंग, टेंट पिचिंग, ड्रिल, डिबेट, सांस्कृतिक कार्यक्रम समेत अन्य प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करने को कहा.

उन्होंने बताया कि शिविर का उद्देश्य कैडेटों में एकता, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और राष्ट्रसेवा की भावना विकसित करना है. शिविर को सफल बनाने में सूबेदार सुमेर सिंह, नायब सूबेदार राजू तिर्की, नायब सूबेदार शशि कुमार, सूबेदार चंपा मुर्मू, सूबेदार जतरू तिर्की, एनसीसी अधिकारी विजेंद्र कुशवाहा, लेफ्टिनेंट चंदन कुमार दुबे, लेफ्टिनेंट राधिका, सेकंड ऑफिसर ललिता कुमारी, सेकंड ऑफिसर रंजीत कुमार, गर्ल्स कैडेट इंस्ट्रक्टर शिवानी शर्मा समेत अन्य योगदान दे रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajesh

राजेश सिंह, जयनगर वर्ष 2000 से प्रभात खबर से जुड़ कर काम कर रहे हैं. आंचलिक पत्रकारिता का करीब 26 वर्षों का लंबा अनुभव है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >