झुमरीतिलैया: भारत विकास परिषद की बैठक में राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता सितंबर में आयोजित करने का फैसला

भारत विकास परिषद कोडरमा की बैठक में राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता को सितंबर माह में भव्य स्तर पर आयोजित करने का निर्णय लिया गया है. पूरी जानकारी यहां पढ़ें.

झुमरीतिलैया(कोडरमा). भारत विकास परिषद झुमरी तिलैया कोडरमा की बैठक सोमवार को परिषद कार्यालय विवेक विला में आयोजित की गयी. बैठक की शुरुआत भारत माता और स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई. इसके बाद वंदे मातरम गीत प्रस्तुत किया गया.

सेवा और संस्कार से राष्ट्र उत्थान का संदेश

बैठक की अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष अरुण कुमार ओझा ने की, जबकि संचालन सचिव विमल पच्चीसिया ने किया. अध्यक्ष अरुण कुमार ओझा ने कहा कि परिषद का मुख्य उद्देश्य सेवा और संस्कार के माध्यम से राष्ट्र के उत्थान में योगदान देना है. भारत विकास परिषद निस्वार्थ भाव से राष्ट्र सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है.

सितंबर में बृहद स्तर पर होगी समूह गान प्रतियोगिता

बैठक में सर्वसम्मति से परिषद के प्रमुख कार्यक्रमों में शामिल राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता को इस वर्ष सितंबर माह में ही बृहद स्तर पर आयोजित करने का निर्णय लिया गया. प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर अलग-अलग सदस्यों को विभिन्न विद्यालयों से संपर्क करने का दायित्व सौंपा गया, ताकि जल्द ही प्रतियोगिता की तिथि घोषित की जा सके.

आयोजन समिति का गठन और सदस्यों की मौजूदगी

राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि एवं निर्णायक मंडल के चयन की जिम्मेदारी अध्यक्ष अरुण कुमार ओझा, कार्यक्रम संयोजक एमआर भार्गव, संजय अग्रवाल, राधेश्याम शुक्ला एवं अजय अग्रवाल को दी गयी. बैठक में परिषद के इस वर्ष के आय-व्यय का ब्योरा भी प्रस्तुत किया गया.

बैठक में क्षेत्रीय महिला एवं बाल विकास संयोजक जयंती सेठ, प्रांतीय उपाध्यक्ष प्रो. कैलाश राणा, वरिष्ठ सदस्य नारायण सिंह, संस्कार प्रमुख डीएसपी एमआर भार्गव, संपर्क प्रमुख धर्मेंद्र सिंह, सेवा प्रमुख गोपाल कुमार गुतुल, कोषाध्यक्ष छोटे लाल पांडे, मनोज कुमार सिंह, विनय कुमार बेलू, वार्ड पार्षद नीरज कर्ण, अभय चरण पहाड़ी सहित अन्य सदस्य उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: कोडरमा में श्री दिगंबर जैन विद्यालय में उत्साह के साथ मना हिंदी दिवस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

विकास कुमार को 17 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव है. प्रभात खबर में वर्ष 2012 से जुड़े हुए हैं. बतौर ब्यूरो प्रमुख कोडरमा में सेवाएं दे रहे हैं. इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के साथ क्राइम व पॉलिटिक्स की खबरों पर अच्छी पकड़ है. प्रभात खबर से पहले दैनिक जागरण से जुड़े रहे हैं. नयी दिल्ली, नोएडा व पंजाब जैसे शहरों में कार्य कर चुके हैं. इन्हें रिपोर्टिंग के साथ डेस्क पर भी वर्षों काम करने का अनुभव है. कोडरमा से रिपोर्टिंग के दौरान इन्होंने शिक्षक नियुक्ति घोटाला, कल्याण विभाग में घोटाला सहित कई गड़बड़ियों को उजागर किया है. इनकी अवैध खनन को लेकर की गयी बेहतरीन व अलग रिपोर्टिंग के लिए भी इनकी खुले मंच पर प्रशंसा हो चुकी है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >