तनिष्क शोरूम में मना मातृ दिवस

मुख्य अतिथि शालिनी गुप्ता ने सभी महिला कर्मचारियों को मातृ दिवस की शुभकामनाएं दीं.

कोडरमा. मातृ दिवस पर तनिष्क शोरूम कोडरमा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि पूर्व जिप अध्यक्ष शालिनी गुप्ता ने सभी महिला कर्मचारियों एवं महिला ग्राहकों को मातृ दिवस की शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि मां, ममता और संस्कार की प्रतिमूर्ति है. तनिष्क जैसे ब्रांड का इस दिन को विशेष रूप से मनाना सराहनीय है. मौके पर तनिष्क कोडरमा के फ्रेंचाइजी हर्ष जलान व विमल फोगला भी मौजूद थे. हर्ष जालान ने बताया कि कोडरमा के लोगों से जुड़ना और उन्हें मातृ दिवस की बधाई देना हमारे लिए सौभाग्य की बात है. तनिष्क का लक्ष्य हमेशा से गुणवत्तापूर्ण उत्पाद उपलब्ध कराना रहा है. शुद्धता की हम 100 प्रतिशत गारंटी देते हैं. विमल फोगला ने वर्तमान ऑफर्स की जानकारी देते हुए कहा कि पुराने सोने के बदले नये गहने की योजना ग्राहकों के बीच बेहद लोकप्रिय है, जिसमें ग्राहकों को पुराने गहने के बदले नये गहने खरीदने का सुनहरा अवसर दिया जाता है. मौके पर फ्रेंचाइजी से एचआर एवं मार्केटिंग हेड रविकांत मौजूद थे. कार्यक्रम में कई महिला ग्राहकों ने हिस्सा लिया. कार्यक्रम का समापन केक कटिंग एवं उपहार वितरण के साथ हुआ.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >