लापता कोलकाता का व्यवसायी छत्तीसगढ़ से बरामद

पुलिस ने 17 मार्च से लापता कोलकाता निवासी व्यवसायी सुमित दाहिमा को छत्तीसगढ़ से बरामद कर लिया है़ पुलिस उसे वापस कोडरमा ला रही है़

कोडरमा . पुलिस ने 17 मार्च से लापता कोलकाता निवासी व्यवसायी सुमित दाहिमा को छत्तीसगढ़ से बरामद कर लिया है़ पुलिस उसे वापस कोडरमा ला रही है़ इसके बाद पूरे मामले का खुलासा किये जाने की संभावना है़ हालांकि, प्रारंभिक जानकारी के अनुसार व्यवसायी के साथ कोई घटना नहीं हुई थी़ वह खुद गायब हो गया था और नाटकीय ढंग से गायब होने की कहानी रचते हुए छत्तीसगढ़ में अपने एक रिश्तेदार के यहां रह रहा था़ गत दिन वह अपना इलाज कराने के लिए छत्तीसगढ़ के एक अस्पताल में पहुंचा़ इसके बाद इसकी जानकारी कोडरमा पुलिस को मिली. मौके पर पहुंच कर पुलिस ने उसे बरामद कर लिया़ व्यवसायी ने खुद गायब होने की कहानी क्यों रची इसका खुलासा पुलिस पूछताछ के बाद होगा़ संभवत: इस मामले में पुलिस पूछताछ के बाद प्रेस वार्ता कर जल्द पूरी जानकारी देगी़ ज्ञात हो कि सुमित दाहिमा का तिलैया थाना क्षेत्र के शीतला माता मंदिर के पास दस डिसमिल जमीन है़ इस जमीन की खरीद-बिक्री से संबंधित कार्य की बात कह वह गत 17 मार्च को कोडरमा आया था़ इसके बाद से उसका पता नहीं चल रहा था़ व्यवसायी के अचानक लापता होने के बाद कोलकाता से पहुंची पत्नी व अन्य परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताते हुए एक व्यक्ति पर संदेह भी जताया था़ पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों से पूछताछ भी की थी, पर मामला स्पष्ट नहीं हो रहा था़ व्यवसायी का कुछ पता नहीं चलने पर गत दिन गुमशुदा को लेकर पोस्टर भी पुलिस ने चिपकाया था़ इस बीच उसके छत्तीसगढ़ में होने की सूचना मिली़ इसके बाद उसे सकुशल बरामद किया गया़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAVEEN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >