चंदवारा में लापता दर्शिल का शव कुएं से बरामद

चंदवारा में गुरुवार की शाम एक सनसनीखेज घटना सामने आयी,

चंदवारा :

चंदवारा में गुरुवार की शाम एक सनसनीखेज घटना सामने आयी, जब पुराने थाना के पीछे स्थित कुएं से एक युवक का शव बरामद किया गया. शव पूरी तरह सड़ा-गला था, लेकिन पुलिस ने मोबाइल और अन्य साक्ष्यों के आधार पर उसकी पहचान 23 वर्षीय दर्शिल वर्णवाल, पिता मनोहर मोदी, निवासी चंदवारा के रूप में की. दर्शिल 19 नवंबर से लापता था और कुछ ही दिनों बाद उसकी शादी होने वाली थी. शव मिलने की सूचना क्षेत्र में तेजी से फैल गयी और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गये. थाना प्रभारी शशिभूषण कुमार सहित पुलिस बल मौके पर मौजूद रहा. शव को कब्जे में लेकर अंत्यपरीक्षण के लिए सदर अस्पताल कोडरमा भेजा गया. शव के पास से दर्शिल का मोबाइल भी बरामद हुआ है.

ज्ञात हो कि दर्शिल के अचानक लापता होने के बाद क्षेत्र में आंदोलन भी हुआ था. पुलिस ने बाद में अपहरण का मामला दर्ज किया था और उसकी सकुशल बरामदगी की मांग लगातार उठती रही. अब शव मिलने से मामला और गंभीर हो गया है.

डीएसपी मुख्यालय कोडरमा, रतिभान सिंह ने कहा कि यह मामला हत्या का है या आत्महत्या का, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहन जांच कर रही है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >