चार माह बाद नाबालिग बरामद, आरोपी गिरफ्तार

नवलशाही थाना क्षेत्र से तीन माह पहले लापता हुई नाबालिग को पुलिस ने जमुआ थाना क्षेत्र के सकरडीह से एक युवक के साथ बरामद कर लिया है़

मरकच्चो. नवलशाही थाना क्षेत्र से तीन माह पहले लापता हुई नाबालिग को पुलिस ने जमुआ थाना क्षेत्र के सकरडीह से एक युवक के साथ बरामद कर लिया है़ इसे लेकर नाबालिग के पिता ने नवलशाही थाना में केस दर्ज कराया था. इसमें सकरडीह निवासी बबलू तुरी पर अपनी नाबालिग बेटी को बहला फुसला कर भगा ले जाने का आरोप लगाया है़ नाबालिग 17 नवंबर 2024 से अपने घर से लापता हो गयी थी. परिजनों को खोजबीन के दौरान पता चला की जमुआ थाना क्षेत्र के सकरडीह निवासी बबलू तुरी उनकी नाबालिग बेटी को बहला फुसला कर मुंबई ले गया है. जानकारी के अनुसार आरोपी नाबालिग को लेकर होली में सकरडीह स्थित अपने घर आया हुआ था़ जैसे ही परिजनों को इसकी जानकारी मिली नाबालिग के पिता ने 19 मार्च को इसकी लिखित सूचना नवलशाही पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए त्वरित कार्रवाई करते हुए युवक के घर से नाबालिग को बरामद कर लिया़ बाद में नाबालिग का मेडिकल कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया. वहीं आरोपी युवक को पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAVEEN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >