बाइक से गिरकर नाबालिग घायल, रिम्स रेफर

जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र के ढाब थाम रोड के पास सोमवार की देर शाम बाइक से गिरकर एक नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गया.

कोडरमा बाजार. जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र के ढाब थाम रोड के पास सोमवार की देर शाम बाइक से गिरकर एक नाबालिग गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान चीलोडीह निवासी कृष्णा कुमार (17) पिता-राहुल दास के रूप में की गयी. जानकारी के अनुसार वह अपनी बाइक से चंदवारा से चीलोडीह जा रहा था. इसी दौरान ढाब थाम रोड के पास बाइक अनियंत्रित होकर पलट गयी, जिससे बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. आनन-फानन में घायल को सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ANUJ SINGH

ANUJ SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >