नाबालिग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधी स्कूल रोड के वार्ड नंबर 24 स्थित मास्टर मोहल्ला निवासी की भगिनी ने रविवार की सुबह फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली

झुमरीतिलैया. तिलैया थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधी स्कूल रोड के वार्ड नंबर 24 स्थित मास्टर मोहल्ला निवासी की भगिनी ने रविवार की सुबह फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली. मृतका की पहचान औरंगाबाद (बिहार) निवासी के रूप में हुई है. घटना की जानकारी देते हुए मृतका की मामी ने बताया कि खुशी ने सुबह 11 बजे घर के शौचालय की छत में बने लोहे की हुक में अपने दुप्पटे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली. जब उसे शौचालय से निकलने में देर होने लगी, तो उसकी मामी को शक हुआ और उन्होंने खुशी को आवाज लगायी, जब अंदर से कोई जवाब नहीं मिला तो उन्होंने बाथरूम में लगे वेंटिलेटर से झांका तो देखा कि वह फंदे से झूल रही थी. जिसके पश्चात शौचालय के गेट का दरवाजा तोड़ कर अंदर प्रवेश किया गया. मामले को लेकर मृतका के मामा ने बताया कि खुशी का किसी से भी किसी प्रकार का अनबन या लड़ाई झगड़ा नहीं था, वह हंसमुख थी. उसने ऐसा कदम क्यों उठाया यह समझ से परे है. सुबह भी जब मैं अपने काम के लिए निकल रहा था, तो उसने अच्छे से बातचीत की है, जब मैं काम पर पहुंचा ही था कि घर से फोन आया कि खुशी ने फांसी लगा ली है. जिसके पश्चात जब मैं घर पहुंचा तो देखा कि उसकी मौत हो चुकी थी. बचपन में ही गुजर गयी थी मां, मामा ने किया पालन पोषण

इधर मामा ने बताया कि मृतका की मां बचपन में ही गुजर गयी थी, जिसके पश्चात हमने ही इसका लालन पालन किया है. उन्होंने बताया कि फिलहाल वह गांव औरंगाबाद (बिहार) में कक्षा नौ में पढ़ाई कर रही थी. अभी हाल ही में रामनवमी के समय वह मेरे पास कुछ दिनों की छुट्टियां बिताने आयी हुई थी. साथ ही वह कक्षा 10वीं की तैयारी भी यहीं से करना चाह रही थी. उन्होंने बताया कि खुशी के पिता भी पिछले दो वर्षों से झुमरी तिलैया में ही रहकर एक निजी अस्पताल में काम करते हैं. इधर घटना की सूचना मिलते ही तिलैया पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गयी. पुलिस आत्महत्या के कारणों को तलाशने में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >