कोडरमा: ‘भूखमरी जैसी स्थिति’, जून से वेतन नहीं मिलने पर स्वास्थ्यकर्मियों का फूटा गुस्सा

कोडरमा में स्वास्थ्य कर्मियों ने जून 2026 से बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा। वेतन न मिलने से कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है।

कोडरमा. जिले के सभी उप स्वास्थ्य केंद्रों में कार्यरत अनुबंध एवं सरकारी कर्मियों के जून 2026 से बकाया वेतन भुगतान की मांग को लेकर झारखंड चिकित्सा एवं जनस्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने उपायुक्त के नाम कार्यालय में ज्ञापन सौंपा. संघ ने जल्द से जल्द बकाया वेतन का भुगतान करने का अनुरोध किया.

संघ के राज्य महासचिव शैलेंद्र कुमार तिवारी ने कहा कि लंबे समय से वेतन का भुगतान नहीं होने के कारण कर्मचारियों में रोष है. वेतन नहीं मिलने से कर्मियों के समक्ष आर्थिक संकट और भूखमरी जैसी स्थिति उत्पन्न हो गयी है. उन्होंने कहा कि बायोमेट्रिक अटेंडेंस नहीं होने के कारण वेतन भुगतान रोकने की बात कही जा रही है, जबकि स्वास्थ्य सेवा आपातकालीन सेवा है.

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्यकर्मियों को अक्सर फिल्ड में जाकर कार्य करना पड़ता है, जिसके कारण बायोमेट्रिक अटेंडेंस दर्ज करने में देरी हो सकती है. ऐसी स्थिति में अनुबंध एवं सरकारी स्वास्थ्यकर्मियों का वेतन रोकना न्यायसंगत नहीं है. उन्होंने कर्मचारियों की दयनीय स्थिति को देखते हुए जून 2026 से बकाया वेतन का अविलंब भुगतान करने की मांग की. साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द भुगतान नहीं किया गया, तो कर्मी आंदोलन के लिए बाध्य होंगे.

प्रतिनिमंडल में संघ के जिलाध्यक्ष विपुल कुमार, जिला कार्यकारी मंत्री अरविंद कुमार, अनुबंध कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष इंद्रदेव यादव सहित अन्य शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

विकास कुमार को 17 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव है. प्रभात खबर में वर्ष 2012 से जुड़े हुए हैं. बतौर ब्यूरो प्रमुख कोडरमा में सेवाएं दे रहे हैं. इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के साथ क्राइम व पॉलिटिक्स की खबरों पर अच्छी पकड़ है. प्रभात खबर से पहले दैनिक जागरण से जुड़े रहे हैं. नयी दिल्ली, नोएडा व पंजाब जैसे शहरों में कार्य कर चुके हैं. इन्हें रिपोर्टिंग के साथ डेस्क पर भी वर्षों काम करने का अनुभव है. कोडरमा से रिपोर्टिंग के दौरान इन्होंने शिक्षक नियुक्ति घोटाला, कल्याण विभाग में घोटाला सहित कई गड़बड़ियों को उजागर किया है. इनकी अवैध खनन को लेकर की गयी बेहतरीन व अलग रिपोर्टिंग के लिए भी इनकी खुले मंच पर प्रशंसा हो चुकी है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >