राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी को लेकर बैठक, कहा

जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में आगामी 14 मार्च को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के प्रकोष्ठ में जिले के विभिन्न बैंकों के अधिकारियों के साथ बैठक हुई

न्यायालय से मुकदमों का बोझ कम होता है

कोडरमा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में आगामी 14 मार्च को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों को लेकर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश के प्रकोष्ठ में जिले के विभिन्न बैंकों के अधिकारियों के साथ बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता कोडरमा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकार रमाकान्त मिश्रा ने की. मौके पर प्रधान जिला जज ने उपस्थित अधिकारियों से आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन की दिशा में आवश्यक पहल करने की अपील की. उन्होंने कहा कि जहां एक ओर मामलों के निष्पादन से विभाग को राजस्व की वसूली करने में सहायता होती है, वहीं दूसरी ओर न्यायालय से मुकदमों का बोझ कम होता है. उन्होंने बैंकों के अधिकारियों से अपने स्तर से भी पक्षकारों को सूचित करने तथा उनको अपने मामलों का निष्पादन राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से कराने के प्रति जागरुक करने की भी अपील की. साथ ही साथ विभिन्न बैंकों के अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे अपने स्तर से पक्षकारों को नोटिस करें ताकि अधिक से अधिक मामलों का निष्पादन किया जा सके. प्रधान जिला जज ने सभी बैंकों के अधिकारियों को ऋण धारको की सूची उपलब्ध कराने की अपील की ताकि न्यायालय द्वारा भी अपने स्तर से उन्हें अपने मामले के निष्पादन के लिए सूचित किया जा सके. मौके पर प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार, एलडीएम विमल कुमार झा, यूनाइटेड बैंक ऑफ़ इंडिया के अनुज अंशुमन एवं अमित कुमार अग्रवाल, झारखंड ग्रामीण बैंक के निहिर चंद्रा, स्टेट बैंक कोडरमा के मुख्य शाखा प्रबंधक सतीश कुमार सिंह, बासोडीह के शाखा प्रबंधक सुमन कुमारी सिंह, स्टेट बैंक चंदवारा के विपिन कुमार वर्मा, स्टेट बैंक डोमचांच के आशुतोष कुमार शर्मा, बैंक ऑफ़ महाराष्ट्र के मनीष कुमार पाण्डेय, इंडियन ओवरसीज बैंक के राजेश कुमार गुप्ता, सेंट्रल बैंक ऑफ़ इंडिया के एकता कुमारी, इंडियन बैंक के धीरेन्द्र कुमार ठाकुर, पंजाब नेशनल बैंक के अमित राज, यूको बैंक के प्रकाश महतो, बैंक ऑफ़ इंडिया चंदवारा के नीरज कुमार, बैंक ऑफ़ इंडिया पथलडीहा कुमार राहुल, यूनियन बैंक ऑफ़ इंडिया के अमित कुमार अग्रवाल, एवं अन्य बैंक के अधिकारी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >