जिले भर की दवा दुकानें कल रहेंगी बंद

बंदी को सफल बनाने के लिए दवा विक्रेता काली पट्टी लगाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं

झुमरीतिलैया. ऑनलाइन दवा बिक्री, भारी छूट की नीति और नकली दवाओं के बढ़ते कारोबार के विरोध में 20 मई को जिले की सभी थोक एवं खुदरा दवा दुकानें बंद रहेंगी. बंदी को सफल बनाने के लिए दवा विक्रेता काली पट्टी लगाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. कोडरमा केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सतीश कुमार ने बताया कि ऑल इंडिया ऑर्गनाइजेशन ऑफ केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स के आह्वान पर यह राष्ट्रव्यापी बंद आयोजित किया जा रहा है. बंदी 19 मई की रात 12 बजे से शुरू होकर 20 मई की रात 12 बजे तक प्रभावी रहेगी. संघ के सचिव किशोर वर्णवाल ने कहा कि बंदी के दौरान आम लोगों को परेशानी न हो, इसके लिये प्रत्येक प्रखंड में एक मेडिकल दुकान को आपातकालीन सेवा के लिए खुला रखने का निर्णय लिया गया है. संघ द्वारा जारी सूची के अनुसार, सतगावां में वर्मा मेडिकल हॉल, कोडरमा में न्यू पूजा मेडिकल स्टोर्स, झुमरी तिलैया में राय डिस्ट्रीब्यूटर्स, चंदवारा में राज मेडिकल हॉल, जयनगर में हेल्थकेयर मेडिकल, डोमचांच में पूनम मेडिकल तथा मरकच्चो प्रखंड के तेतरौन में लक्ष्मण मेडिकल हॉल आपातकालीन सेवा के लिए खुले रहेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

DEEPESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >