झुमरीतिलैया. मारवाड़ी युवा मंच एवं प्रेरणा शाखा के संयुक्त तत्वावधान में विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस पर पत्रकार सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस दौरान 30 पत्रकारों को अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया. संचालन मंच के ज्वाइंट सेक्रेटरी अधिवक्ता विकास जैन ने किया. समारोह के दौरान शाखा अध्यक्ष युवा मोहित संघई ने पत्रकारों की साहसिकता, निष्पक्षता एवं समाज के प्रति उनकी अहम भूमिका की सराहना की. कहा कि मीडिया समाज का आईना है, जो सच्चाई को सामने लाने का कार्य करता है. कार्यक्रम के दौरान हाल ही में बरगी डैम में हुई नाव दुर्घटना में दिवंगत लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की गयी. मौके पर मंच के सचिव अतुल खेतान, कोषाध्यक्ष महावीर खेतान, सह सचिव विकास जैन, प्रांतीय युवा भवन संयोजक राज पचीसिया, प्रेरणा शाखा की उपाध्यक्ष आर्ची जैन, सचिव प्रिया अग्रवाल, प्रांतीय मंडल-1 सहायक श्रेया केड़िया, जीवदया संयोजक सारिका लड्ढा, राहुल जैन, सीए प्रदीप हिसारिया, मंच के सदस्य रोहित संघई, आकाश जैन, अभिषेक गुप्ता, पीयूष साहल, सौरव जैन आदि मौजूद थे.
मारवाडी युवा मंच ने पत्रकारों को किया सम्मानित
पत्रकारों की निष्पक्षता एवं समाज के प्रति उनकी अहम भूमिका की सराहना की गयी
