संस्कार केंद्र में मारवाड़ी युवा मंच ने बांटी शिक्षण सामग्री

साथ ही बच्चों के बीच कॉपी, कलम एवं जलपान का भी वितरण किया गया.

झुमरीतिलैया. कैलाश राय सरस्वती विद्या मंदिर द्वारा संचालित बजरंग नगर के संस्कार केंद्र में मारवाड़ी युवा मंच के सौजन्य से शिक्षण सामग्री वितरण किया गया. मारवाड़ी युवा मंच के उपाध्यक्ष प्रतिक संघई, सचिव अतुल खेतान एवं रौनक कासलीवाल द्वारा केंद्र को दो दरी, दो कुर्सी एवं एक ग्रीन बोर्ड समर्पित किया गया. साथ ही बच्चों के बीच कॉपी, कलम एवं जलपान का भी वितरण किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाचार्य आनंद मोहन की महत्वपूर्ण भूमिका रही. मौके पर राज पच्चीसिया, महावीर खेतान, चंद्रशेखर जोशी, सौरभ लोहारिया, अक्षय जैन, ईशान जैन, आकाश जैन के अलावा विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष नारायण सिंह, उपाध्यक्ष अरविंद चौधरी, प्रभारी मनोज सिंह, आचार्य प्रदीप कुमार, कुंज बिहारी त्रिवेदी, नीरज कुमार आदि मौजूद थे.

मंईयां योजना के लाभुकों का किया जा रहा है सत्यापन

कोडरमा बाजार. उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता के निर्देश के आलोक में जिले की मंईयां योजना और अन्य पेंशन योजनाओं के लाभुकों का सत्यापन किया जा रहा है. यह जानकारी निदेशक जिला सामाजिक सुरक्षा कोषांग के सहायक निदेशक नीतीश कुमार निशांत ने दी. बताया कि सर्वजन पेंशन योजना, केंद्र प्रायोजित पेंशन योजना और मंईयां सम्मान योजना समेत अन्य पेंशन से जुड़ी योजनाओं के लाभुकों का सत्यापन जिले के सभी प्रखंड/अंचल कार्यालयों द्वारा किया जा रहा है. सत्यापन के दौरान लाभुकों से आधार कार्ड, वोटर कार्ड, बैंक खाता आदि का मिलान किया जा रहा है. इसके साथ ही केंद्र प्रायोजित पेंशन योजनाओं के लाभुकों का डिजिटल लाइफ सर्टिफिकेट बनाया जा रहा है. यह संपूर्ण प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है. इसके लिये लाभुकों से कोई राशि नहीं ली जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >