सड़क किनारे खड़े हाइवा से ट्रक की हुई टक्कर मरकच्चो. प्रखंड के पुरनानगर निवासी ट्रक चालक मो मनौवर की मौत छत्तीसगढ़ के बसना में सड़क हादसे में हो गयी. शनिवार देर रात उनका शव उनके पैतृक गांव पुरनानगर लाया गया. बताया गया कि मो मनौवर ओड़िशा के संबलपुर के स्टार रोडवेज में चालक थे. शुक्रवार को वे छत्तीसगढ़ के रायपुर से टेलर में माल लोड कर निकले थे. इसी दौरान बसना पहुंचते ही सड़क किनारे खड़े एक हाइवा से उनके ट्रक की टक्कर हो गयी, जिससे उनकी मौत मौके पर ही हो गयी. शनिवार देर रात उनका शव पुरनानगर पहुंचा. इस दौरान ऑल झारखंड ड्राइवर यूनियन के लोग भी मृतक के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी. मौके पर गिरिडीह जिला के अध्यक्ष भुवनेश्वर पासवान, कोडरमा के जिलाध्यक्ष संजय कुमार, मो इसरैल, अरुण कुमार सिंह, बलराम कुमार, दीपक सिंह, शमसेर आलम, भरत सिंह आदि शामिल थे. मृतक के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं.
मरकच्चो के चालक की छत्तीसगढ़ में मौत
सड़क किनारे खड़े हाइवा से ट्रक की हुई टक्कर
