मॉडर्न पब्लिक स्कूल में कई कार्यक्रम आयोजित

राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर मॉडर्न पब्लिक स्कूल में कई कार्यक्रमों आयोजित किये गये.

कोडरमा. राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर मॉडर्न पब्लिक स्कूल में कई कार्यक्रमों आयोजित किये गये. निदेशिका संगीता शर्मा व प्राचार्य गुरुचरण वर्मा ने भगवान बिरसा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की. यहां बच्चों ने पारंपरिक वेशभूषा में सरहुल के लोकनृत्य का प्रदर्शन किया. छात्रों ने भगवान बिरसा मुंडा की जीवन गाथा को नाटक के रूप में प्रदर्शित किया. इसके अलावा बच्चों ने अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किये. निदेशिका संगीता शर्मा ने कहा कि आज का दिन हमें एकता, समृद्धि और अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़े रहने का संदेश देता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ANUJ SINGH

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >