झुमरीतिलैया. उत्तरी छोटानागपुर क्षत्रिय महासंघ व शहर के लोगों ने महाराणा प्रताप चौक स्थित महाराणा प्रताप की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया. मौके पर उत्तरी छोटानागपुर क्षत्रिय महासंघ के संरक्षक रामचंद्र सिंह, पूर्व अध्यक्ष कामाख्या नारायण सिंह, महासचिव शिवलाल सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप अदम्य साहस, दृढ़ संकल्प, शूरवीर, वीर शिरोमणि और त्याग की प्रतिमूर्ति थे. मौके पर नारायण सिंह ,विजय सिंह, राजेंद्र सिंह, विनय कुमार बेलू, रवि सिंह, नीरज कर्ण, सत्यनारायण सिंह, मनोज सिंह, अनिल सिंह, गणेश सिंह, रवींद्र सिंह, शंकर सिंह, छोटेलाल सिंह, कैलाश सिंह, रामदेव सिंह, दीपक सिंह, अजीत सिंह, संजय यादव, शंकर कुमार ,विनय कुमार बेलू, नीरज कर्ण ,रणधीर सिंह ,मंटू सिंह , संतोष सिंह, शत्रुघ्न सिंह, जय नारायण सिंह, सिद्धेश्वर सिंह आदि मौजूद थे.
शूरवीर व त्याग के प्रतीक थे महाराणा प्रताप
महाराणा प्रताप की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया.
