सदर अस्पताल का बंद ब्लड बैंक खोलने की मांग
कोडरमा बाजार. सामाजिक कार्यकर्ता राम कुमार ने सदर अस्पताल में छह माह से अधिक समय से बंद पड़े ब्लड बैंक को पुनः चालू कराने की मांग को लेकर पीएमओ को पत्र भेजा है. पीएमओ को प्रेषित पत्र में उन्होंने कहा है कि सदर अस्पताल का ब्लड बैंक बंद रहने से मरीजों और उनके परिजनों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. विशेष रूप से थैलेसीमिया पीड़ित मरीजों को नियमित रूप से रक्त उपलब्ध नहीं हो पाने के कारण काफी दिक्कतें हो रही हैं. उन्होंने जनहित का हवाला देते हुए मांग की है कि मरीजों की सुविधा और आपातकालीन जरूरतों को देखते हुए सदर अस्पताल स्थित ब्लड बैंक को अविलंब चालू कराया जाये, ताकि लोगों को राहत मिल सके.ब्लड बैंक चालू कराने को लेकर पीएमओ को लिखा पत्र

ब्लड बैंक चालू कराने को लेकर पीएमओ को लिखा पत्र
Copied link
सदर अस्पताल का बंद ब्लड बैंक खोलने की मांग