सतडीहा में चलो चलें गड्ढा खोदें अभियान शुरू

प्रखंड में बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत आम बागवानी के लिए सतडीहा में चलो चलें गड्ढा खोदें का आयोजन किया गया.

प्रतिनिधि, जयनगर प्रखंड में बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत आम बागवानी के लिए सतडीहा में चलो चलें गड्ढा खोदें का आयोजन किया गया. अभियान के पूर्व क्षेत्र में जागरूकता रैली निकालकर लोगों को जागरूक किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत बीडीओ गौतम कुमार, मुखिया संगीता देवी एवं प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी की उपस्थिति में हुई. मौके पर बीडीओ गौतम कुमार ने गड्ढा खोदो अभियान का आगाज करते हुए खुद फावड़ा उठाकर गड्ढा खोदने का कार्य किया, जिससे स्थानीय लोगों और कर्मचारियों में एक नयी प्रेरणा का संचार हुआ. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल बागवानी को बढ़ावा देना है, बल्कि रोजगार सृजन एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन जागरूकता भी फैलाना है. इस अवसर पर ग्रामीणों को आम के पौधों की देखभाल, गड्ढा खुदाई की मापदंडों, एवं योजना से जुड़ी तकनीकी जानकारी भी दी गई. प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी विकाश कुमार सिंह ने बताया कि आने वाले समय में प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में आम बागवानी के लिए चयनित लाभुकों के बीच पौधों का वितरण किया जायेगा और इसकी निगरानी लगातार की जायेगी. इस सामूहिक प्रयास ने यह स्पष्ट कर दिया कि जनभागीदारी और प्रशासनिक नेतृत्व से किसी भी योजना को सफल बनाया जा सकता है. मौके पर सहायक अभियंता तारिक अनवर, सतडीहा मुखिया संगीता देवी, पंचायत सचिव अजय साव, कनीय अभियंता विकास कुमार, रोजगार सेवक अजीत सरकार, पूर्व पंसस सुरेश यादव, समाजसेवी महेश यादव, मंटू पंडित, सत्यम पंडित, बालमुकूंद गोप, सुदामा यादव, संतोष यादव, सहदेव यादव व मनरेगा कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPAK

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >