लातेहार ने दुमका को एक विकेट से हराया

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा चंदवारा स्थित पुलिस लाइन मैदान में आयोजित इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर- 16 क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को लातेहार और दुमका की टीम के बीच मैच खेला गया.

कोडरमा़ झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा चंदवारा स्थित पुलिस लाइन मैदान में आयोजित इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर- 16 क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को लातेहार और दुमका की टीम के बीच मैच खेला गया. पहले बल्लेबाजी करते हुए दुमका की टीम ने 44.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 154 रन बनाया. प्रशांत ने 29 और यश रंजन ने 26 रन का योगदान दिया. वहीं लातेहार की ओर से कृष्णा ने तीन, अमित मुंडा ने दो, लक्ष्यराज ने दो व नीतीश तथा कौशल ने एक-एक विकेट लिया. जवाबी पारी खेलने उतरी लातेहार की टीम ने 28.5 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल कर लिया. लातेहार की ओर से विजय रोहित ने 84, आयुष राज ने 24 और अमित मुंडा ने 19 रन का योगदान दिया. वहीं दुमका की ओर से आदित्य राज ने छह तथा नीरज यश रंजन व प्रशांत ने एक-एक विकेट लिया. मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार लातेहार के विजय रोहित को मिला. इस अवसर पर टीआरडीओ विकास कुमार रानू, अंपायर मोहम्मद उज्जैर, मोहम्मद अजमल, स्कोरर गजेंद्र कुमार, अमरजीत छाबड़ा, दिनेश सिंह, कृष्ण बरहपूरिया, मनोज सहाय पिंकू, अनिल सिंह, विवेकानंद चौधरी, विनोद विश्वकर्मा, उमेश सिंह, आलोक पांडेय, सुरेंद्र प्रसाद, विशाल कुमार, धर्मेंद्र कौशिक, सोनू खान, ओमप्रकाश, राकेश पांडेय, मोहम्मद तहसीन, रोहित भारती, विकास यादव, पंकज सिंह, अमन चंद्रवंशी, बंटी यादव, श्रवण कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAVEEN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >