डोमचांच. थाना क्षेत्र अंतर्गत सपही रोड पर एक टेंपो पलटने से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल को कोडरमा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी. मृतक की पहचान बलहरा निवासी राजेश भुल्ला के रूप में हुई है.
वार्ता के लिए पहल नहीं, मजदूरों का धरना जारी
जयनगर. डीवीसी द्वारा संचालित केटीपीएस के गेट नंबर एक पर राज कंस्ट्रक्शन में कार्य करने वाले मजदूरों का धरना 7वें दिन भी जारी रहा, लेकिन वार्ता की कोई पहल नहीं हुई. शनिवार को राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष जानकी यादव ने परियोजना प्रधान संजय कुमार से मुलाकात कर मजदूरों का गेट पास निर्गत करने और उन्हें काम पर बहाल करने की मांग की थी. इसके बाद भी पहल नहीं हुई. धरना में राजू साव, संजय साव, संजय यादव आदि शामिल हैं.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.