केटीपीएस के मजदूर 12 को प्लांट को करेंगे ठप

केटीपीएस फोरलेन चौक स्थित अमित होटल के निकट केंद्रीय ट्रेड यूनियन एक्टू, एटक, सीटू व अखिल भारतीय किसान महासभा की संयुक्त बैठक हुई.

12 फरवरी को होने वाले देशव्यापी हड़ताल को समर्थन देने की घोषणा की.

जयनगर. केटीपीएस फोरलेन चौक स्थित अमित होटल के निकट केंद्रीय ट्रेड यूनियन एक्टू, एटक, सीटू व अखिल भारतीय किसान महासभा की संयुक्त बैठक हुई. अध्यक्षता एक्टू जिला सचिव विजय पासवान व संचालन एटक कोषाध्यक्ष दशरथ पासवान ने किया. बैठक को संबोधित करते हुए किसान सभा के असीम सरकार व अशाेक यादव ने 12 फरवरी को होने वाले देशव्यापी हड़ताल को समर्थन देने की घोषणा की. भाकपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य महादेव राम ने कहा कि चार कोड बिल देश के करोड़ों मजदूरोंं को बंधुआ मजदूर बनाने का कानून है, साथ ही मजदूरों की हड़ताल पर प्रतिबंध लगाकर उनकी आवाज को दबाने की साजिश है. ट्रेन यूनियन की नेत्री सोनिया देवी, रमेश प्रजापति व विजय पासवान ने कहा कि हडताल के समर्थन में 12 फरवरी को केटीपीएस के मजदूर पूरी तरह से प्लांट को ठप करेंगे. जिसकी तैयारी को लेकर जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया गया है. तैयारी की समीक्षा को लेकर अगली बैठक नौ फरवरी को एडमिन बिल्डिंग परिसर प्रांगण में होगी. जबकि 11 फरवरी को फोरलेन चौक से प्लांट के गेट नंबर एक तक मशाल जुलूस निकाला जायेगा. बैठक को एटक जिलाध्यक्ष विनोद पासवान, झारखंड जेनरल मजदूर यूनियन के अध्यक्ष राजेंद्र यादव, किसान नेता महेश सिंह, माले प्रखंड सचिव मुन्ना यादव, भाकपा जिला मंत्री अर्जुन यादव, पूर्व उप प्रमुख बीरेंद्र यादव, पुरूषोतम यादव ने संबोधित किया. मौके पर सुरेंद्र राम, रमेश यादव, रंजीत भारती, उदय भारती, दिनेश पासवान, तनवीर अंसारी, अभिमन्यु मोदी, रविंद्र यादव, रामचंद्र यादव, रामचंद्र राम आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >