पंचायती राज व्यवस्था में कोडरमा जिला परिषद अव्वल

उत्कृष्ट ग्राम पंचायत तमाय और स्वच्छ एवं स्वस्थ ग्राम पंचायत टेहरो, श्रेष्ठ ग्राम सभा जामू और जयनगर पूर्वी को पुरस्कार मिला.

जिप अध्यक्ष रामधन यादव व डीडीसी ने सीएम से ग्रहण किया 20 लाख का पुरस्कार व प्रशस्ति पत्र कोडरमा बाजार. मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन पुरस्कार योजना अंतर्गत राज्य भर में कोडरमा जिला परिषद को उत्कृष्ट जिला परिषद का खिताब मिला है. साथ ही उत्कृष्ट ग्राम पंचायत तमाय और स्वच्छ एवं स्वस्थ ग्राम पंचायत टेहरो, श्रेष्ठ ग्राम सभा जामू और जयनगर पूर्वी को पुरस्कार मिला. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रांची में आयोजित मुख्यमंत्री पंचायत प्रोत्साहन कार्यक्रम में प्रशस्ति पत्र और 20 लाख रुपया प्रोत्साहन राशि देकर सम्मानित किया. जिप अध्यक्ष रामधन यादव ने कहा कि पंचायती राज व्यवस्था में पंचायत से लेकर जिला परिषद क्षेत्र में सर्वांगीण विकास के आधार पर राज्य स्तर पर सम्मान मिलना गर्व की बात है. कोडरमा में जिला परिषद की कार्यप्रणाली और पारदर्शिता, सामूहिक सहयोग के कारण उत्कृष्ट जिला परिषद के रूप में पुरस्कृत हो पाया है. उन्होंने इसके लिये जिप सदस्यों समेत पंचायत के जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों व कर्मियों के प्रति आभार जताया है. उन्होंने कहा कि कोडरमा जिला परिषद ने अपने कार्यों और योजनाओं को समय पर क्रियान्वित के कारण उत्कृष्ट बना है. तकनीकी प्रावधानों में डीडीसी रवि जैन समेत पूर्व डीडीसी का अहम योगदान रहा है. उन्होंने कहा कि कोडरमा में योजनाओं का फंड मुहैया कराने से लेकर योजनाओं को पूर्ण कराने में तत्परता से प्रावधानों का एक पालन किया जाता है. पुरस्कार वितरण समारोह में चयनित जनप्रतिनिधि भी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >