कोडरमा नगर पंचायत : किसी ने नहीं लिया नाम वापस

अध्यक्ष पद के लिए 13 प्रत्याशियों के बीच होगा मुकाबला

अध्यक्ष पद के लिए 13 प्रत्याशियों के बीच होगा मुकाबला कोडरमा बाजार. नगर निकाय चुनाव को लेकर शुक्रवार को नाम वापसी के दिन एक भी अभ्यर्थी द्वारा नाम वापस नहीं लिया गया. कोडरमा नगर पंचायत अध्यक्ष पद के निर्वाची पदाधिकारी भूमि सुधार उप समाहर्ता ओमप्रकाश मंडल ने बताया कि स्क्रूटनी के बाद 13 उम्मीदवार थे. किसी अभ्यर्थी द्वारा नाम वापसी नहीं लिया गया है, जिससे अब अध्यक्ष पद के चुनाव में 13 उम्मीदवार खड़े हैं. वहीं वार्ड पार्षद पद के निर्वाची पदाधिकारी (वार्ड एक से सात ) जिला नियोजन पदाधिकारी प्रकाश बैठा और वार्ड आठ से 15 तक के निर्वाची पदाधिकारी डीपीओ अनूप कुजूर ने बताया कि वार्ड पार्षद पद से एक भी अभ्यर्थी द्वारा नाम वापस नहीं लिया गया. नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए 13 उम्मीदवारों के बीच होगा मुकाबला कोडरमा नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर खड़े प्रत्याशियों में से किसी द्वारा नाम वापसी नहीं लिये जाने से अध्यक्ष पद का चुनाव रोमांचक हो गया है. अध्यक्ष पद के लिए कांति देवी, विनय कुमार सिंह, मनोज कुमार झुन्नू, महेश कुमार, साजिद हुसैन लल्लू, कालीचरण दास, राजेश कुमार सिंह, सुधीर पांडेय, पवन माइकल कुजूर, विनोद पांडेय, अम्बुज मोहन, दामोदर कुमार और महेंद्र प्रसाद के नाम शामिल हैं. आज मिलेगा चुनाव चिह्न, चुनाव प्रचार पकड़ेगा रफ्तार नगर निकाय चुनाव को लेकर अध्यक्ष और वार्ड पार्षद पद के उम्मीदवारों के बीच शनिवार को चुनाव चिह्न आवंटित किया जायेगा. प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न मिलते ही प्रचार-प्रसार तेज हो जायेगा. किस वार्ड में कितने उम्मीदवार नगर पंचायत कोडरमा वार्ड एक में पांच उम्मीदवार खड़े हैं. वहीं वार्ड दो में पांच, वार्ड तीन में तीन, वार्ड चार में तीन, वार्ड पांच में चार, वार्ड छह में छह, वार्ड सात में तीन, वार्ड आठ में तीन, वार्ड नौ में छह, वार्ड 10 में तीन, वार्ड 11 में तीन, वार्ड 12 में पांच, वार्ड 13 में एक निर्विरोध निर्वाचित, वार्ड 14 में सात, वार्ड 14 में पांच प्रत्याशी खड़े हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >