दूधिया रोशनी में होगा कोडरमा कबड्डी लीग सीजन 2

जिला कबड्डी संघ की बैठक मंगलवार की शाम सेक्रेड हार्ट स्कूल में हुई

प्रतिनिधि कोडरमा. जिला कबड्डी संघ की बैठक मंगलवार की शाम सेक्रेड हार्ट स्कूल में हुई. अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष संदीप कुमार सिन्हा व संचालन संघ के सचिव धर्मेंद्र कुमार सिंह ने किया. बैठक में जिला कबड्डी संघ द्वारा आयोजित होने वाले कबड्डी प्रतियोगिता कोडरमा कबड्डी लीग सीजन 2 की तैयारियों पर चर्चा की गयी. कोडरमा कबड्डी लीग सीजन 2 के तैयारियों एवं सफल आयोजन को लेकर सर्वसम्मति से संघ के कोषाध्यक्ष विशाल सिंह को आयोजन समिति का चेयरमैन व आदित्य राज को वाइस चेयरमैन नियुक्त किया गया. मौके पर संघ के संरक्षक प्रमोद कुमार, अध्यक्ष संदीप कुमार सिन्हा, सचिव धर्मेंद्र कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष विशाल सिंह, उपाध्यक्ष तौफीक हुसैन, तकनीकी मुख्य कुंदन कुमार राणा, तकनीकी सदस्य श्रवण कुमार, सदस्य अभिषेक पाण्डेय, चंदन कुमार, मुन्ना कुमार, आदित्य राज, आकाश कुमार, सुधीर कुमार, प्रिंस कुमार, विद्या भारती, खिलाड़ी राहुल कुमार, बिट्टू कुमार आदि मौजूद थे. अलग अलग तिथियों में होगी खिलाड़ी चयन प्रतियोगिता कोडरमा कबड्डी लीग सीजन 2 के लिए कोडरमा समेत झारखंड राज्य स्तर पर खिलाड़ी चयन प्रतियोगिता का आयोजन कुल 3 तिथियों पर किया जायेगा. 8 मार्च को कोडरमा जिले के खिलाड़ियों के लिए चयन प्रतियोगिता होगी. वहीं 15 मार्च को कोडरमा के खिलाड़ियों के छोड़ कर पूरे राज्य स्तर पर चयन ट्रायल किया जायेगा. 22 मार्च को कोडरमा समेत पूरे राज्य के खिलाड़ियों का चयन किया जायेगा. कोडरमा कबड्डी लीग सीजन 2 क आयोजन 8, 9 एवं 10 अप्रैल 2026 को किया जाएगा. उक्त दिनों एवं प्रतियोगिता संध्या से प्रारम्भ होकर रात्रि के दूधिया रोशनी में आयोजित होगी. कोडरमा कबड्डी लीग सीजन 2 में कुल 10 टीमें लेंगी भाग कोडरमा कबड्डी लीग सीजन 2 में कुल 10 टीमें खेलेंगी जिसमें जेनिस ग्लैडिएटर्स (टीम मालिक सिद्धार्थ झांझरी), सेक्रेड टाइटन्स (टीम मालिक प्रमोद कुमार), मॉडर्न मिरेकल्स (टीम मालिक संगीता शर्मा), आदर्श पैंथर्स (टीम मालिक दीपक कुमार), चंदा चैंपियंस (टीम मालिक राहुल जैन), जैन द सुपर जायंट्स (टीम मालिक सुनील जैन), रूपम टैलेंट (टीम मालिक संदीप जैन), बी आर वॉरियर्स (टीम मालिक ओम प्रकाश राय), लक्ष्मण लायंस (टीम मालिक लक्ष्मण यादव), रोटरी आर्मी (टीम मालिक रोटरी क्लब ऑफ कोडरमा) हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >