ई-कंटेंट से पाठ्यपुस्तक लेखन तक, कोडरमा के चार शिक्षकों को राज्य स्तर पर मिला सम्मान

शिक्षक दिवस पर कोडरमा के चार शिक्षकों को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक योगदान के लिए राज्य स्तरीय सम्मान से नवाजा गया। जिले में खुशी का माहौल है।

कोडरमा. शिक्षक दिवस के अवसर पर झारखंड शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (जेसीईआरटी), रांची की ओर से जेईपीसी सभागार में आयोजित राज्य शिक्षक योगदान सम्मान-2026 समारोह में कोडरमा जिले के चार शिक्षकों को उनके विशिष्ट शैक्षणिक योगदान के लिए राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया. जेसीईआरटी के निदेशक शशि रंजन ने सभी शिक्षकों को सम्मान प्रदान किया.

सम्मानित शिक्षकों में एसएस प्लस टू उच्च विद्यालय बसोडीह, सतगावां के शिक्षक डॉ. सुनील कुमार दास शामिल हैं. उन्हें दीक्षा झारखंड टीएनेंट के लिए ई-कंटेंट के विकास, समीक्षा एवं संवर्धन के माध्यम से तकनीक-सक्षम और समावेशी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सम्मानित किया गया.

उत्क्रमित उच्च विद्यालय गझंडी के सेवानिवृत्त शिक्षक उदय कुमार सिंह को एनईपी-2020 के अनुरूप कक्षा एक की हिंदी पाठ्यपुस्तक 'मांदर' और कक्षा दो की हिंदी पाठ्यपुस्तक 'सखुआ' के लेखक के रूप में योगदान के लिए सम्मानित किया गया. वहीं, उत्क्रमित उच्च विद्यालय डुमरडीहा के शिक्षक जन्मेजय पंडित को भी दोनों पाठ्यपुस्तकों के हिंदी लेखक के रूप में सम्मान मिला.

उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय सपहा के शिक्षक ब्रह्मदेव कुमार शर्मा को स्कूल लीडरशिप एकेडमी झारखंड के लाइव स्ट्रीमिंग कार्यक्रम के माध्यम से विद्यालय नेतृत्व को सशक्त बनाने में योगदान के लिए सम्मानित किया गया.

राज्य स्तर पर कोडरमा के चार शिक्षकों को मिले सम्मान से जिले के शिक्षा जगत में हर्ष का माहौल है. शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के समर्पण, नवाचारी प्रयास और शैक्षणिक क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash Kumar

विकास कुमार को 17 वर्षों से पत्रकारिता का अनुभव है. प्रभात खबर में वर्ष 2012 से जुड़े हुए हैं. बतौर ब्यूरो प्रमुख कोडरमा में सेवाएं दे रहे हैं. इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के साथ क्राइम व पॉलिटिक्स की खबरों पर अच्छी पकड़ है. प्रभात खबर से पहले दैनिक जागरण से जुड़े रहे हैं. नयी दिल्ली, नोएडा व पंजाब जैसे शहरों में कार्य कर चुके हैं. इन्हें रिपोर्टिंग के साथ डेस्क पर भी वर्षों काम करने का अनुभव है. कोडरमा से रिपोर्टिंग के दौरान इन्होंने शिक्षक नियुक्ति घोटाला, कल्याण विभाग में घोटाला सहित कई गड़बड़ियों को उजागर किया है. इनकी अवैध खनन को लेकर की गयी बेहतरीन व अलग रिपोर्टिंग के लिए भी इनकी खुले मंच पर प्रशंसा हो चुकी है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >