तिलैया में बैंक लूट की साजिश नाकाम, पुलिस मुठभेड़ में एक अपराधी घायल; तीन गिरफ्तार

झारखंड के कोडरमा में बैंक लूट की योजना बना रहे चार अपराधियों पर पुलिस ने कार्रवाई की. झरना कुंड के पास हुई मुठभेड़ में एक अपराधी गोली लगने से घायल हो गया, जबकि तीन को गिरफ्तार कर लिया गया.

कोडरमा: झारखंड के कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र के इंदरवा बस्ती स्थित झरना कुंड जाने वाले रास्ते पर मंगलवार को पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई. पुलिस के अनुसार, बिहार से आए चार अपराधी बैंक लूट की योजना बना रहे थे. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अपराधियों को घेर लिया.

पुलिस को देखते ही अपराधियों ने शुरू की फायरिंग

पुलिस को देखते ही अपराधियों ने कथित तौर पर फायरिंग शुरू कर दी. जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की, जिसमें एक अपराधी के पैर में गोली लगी. गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया. वहीं, मौके से तीन अन्य अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

मुठभेड़ के दौरान तिलैया थाना प्रभारी के पैर में गंभीर चोट लगी

बताया गया कि मुठभेड़ के दौरान तिलैया थाना प्रभारी विनय कुमार के पैर में भी गंभीर चोट लगी है. घायल अपराधी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस पूछताछ कर रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि अपराधियों का गिरोह और किन वारदातों में शामिल रहा है और बैंक लूट की साजिश में इनके साथ और कौन-कौन लोग जुड़े थे.

ये भी पढ़ें: मौसम : झारखंड में भारी बारिश, बिहार समेत इन राज्यों में भी अलर्ट


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By प्रतीक्षा कुमारी

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >