डोमचांच: 'खेलो झारखंड' प्रतियोगिता का आयोजन, प्रखंड प्रमुख डॉ. सत्यनारायण यादव ने विजेताओं को किया सम्मानित

डोमचांच के चंद्रावती स्मारक उच्च विद्यालय में 'खेलो झारखंड 2026-27' का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ. इस प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण और प्रखंड क्षेत्र के युवाओं में छिपी खेल प्रतिभाओं को उजागर करना है.

डोमचांच से रंजीत बनर्जी की रिपोर्ट

कोडरमा. जिले के डोमचांच स्थित चंद्रावती स्मारक उच्च विद्यालय के मैदान में बुधवार को 'खेलो झारखंड 2026-2027' प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. इस खेल स्पर्धा में डोमचांच, मसमोहना, बेहराडीह, खरखार, काराखूट और ढाब सहित क्षेत्र के कई विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ भाग लिया.

खेलों से बढ़ता है अनुशासन और आत्मविश्वास: डॉ. सत्यनारायण यादव

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद प्रखंड प्रमुख डॉ. सत्यनारायण यादव ने विजयी प्रतिभागियों को मेडल प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया. अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि 'खेलो झारखंड' जैसी प्रतियोगिताएं ग्रामीण व प्रखंड स्तर के बच्चों में छिपी प्रतिभाओं को निखारने का एक बेहतरीन माध्यम हैं. खेल से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना का विकास होता है.

उन्होंने जोर देकर कहा कि पढ़ाई के साथ खेल भी जीवन का अभिन्न अंग है और ऐसे मंचों से निकलकर बच्चे आगे चलकर जिला, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे.

आयोजन को सफल बनाने में शिक्षक व गणमान्य रहे सक्रिय

इस आयोजन को सफल बनाने में नूतन पांडेय, बबीता देवी, दिलीप कुमार राणा, आलोक कुमार, विजय कुमार दास, चंकी पांडेय, अभय सिंह, पवन कुमार, राजू यादव, मिथिलेश पांडेय, अंशु कुमार, वीरेन्द्र यादव, ब्रजेश पांडेय, रविशंकर पांडेय, योगेन्द्र कुमार और बब्लू कुमार सहित कई शिक्षकों एवं गणमान्य लोगों की महत्वपूर्ण भूमिका रही.

ये भी पढ़ें: रामगढ़: आरसेटी में मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण संपन्न, संजना कुमारी और निदेशक ने बांटे प्रमाण पत्र

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >