कोडरमा : जिले में भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार युवा कनेक्ट कार्यक्रम के तहत ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में 27 अगस्त को खेलो इंडिया संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा.
प्रधानमंत्री ऑनलाइन माध्यम से देशभर के युवाओं से करेंगे संवाद
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ऑनलाइन माध्यम से देशभर के युवाओं से संवाद करेंगे. इस दौरान खेलों की महत्ता और फिट इंडिया पर चर्चा होगी. प्राचार्य डॉ मोहित कुमार तिवारी ने बताया कि राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में बीएड सत्र 2025-27 के प्रशिक्षु आयुष कुमार, समीना परवीन और दिव्या कुमारी कॉलेज का प्रतिनिधित्व करेंगे.
युवाओं से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपूर्णा देवी होंगी. एनएसएस के जिला नोडल पदाधिकारी सौरभ शर्मा ने बताया कि तैयारियां चल रही हैं. उन्होंने युवाओं से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की.
ये भी पढ़ें: लोहे के दरवाजे में दौड़ा करंट, कोडरमा में 12 वर्षीय शिवांश की मौत; छह बहनों का इकलौता भाई था
