झुमरीतिलैया : श्री चित्रगुप्त धाम परिसर में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, कोडरमा जिला की ओर से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया. इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आनंद मोहन वर्मा ने तिरंगा फहराया. उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का आह्वान किया. मौके पर जिला उपाध्यक्ष राजीव कुमार सिन्हा, नवीन कुमार वर्मा, अजय कुमार वर्मा, शक्तिकांत सिन्हा, उपेंद्र कुमार सिन्हा, कपिलदेव प्रसाद, अजय कुमार सिन्हा, राज कुमार श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे.
झुमरीतिलैया में कायस्थ महासभा ने हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस, देश की एकता और अखंडता बनाए रखने का किया आह्वान

ध्वजारोहण करते अध्यक्ष व अन्य | Prabhat Khabar
Copied link
झुमरीतिलैया के श्री चित्रगुप्त धाम में अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने स्वतंत्रता दिवस मनाया. जिलाध्यक्ष आनंद मोहन वर्मा ने ध्वजारोहण कर एकता का संदेश दिया.