चमगुदो खुर्द में निकाली गयी कलश यात्रा

बिरसोडीह पंचायत अंतर्गत चमगुदोखुर्द के परसाटोला निवासी सुनील यादव, सिकंदर यादव दोनों के पिता गोवर्धन यादव द्वारा यज्ञ का आयोजन किया गया

जयनगर. बिरसोडीह पंचायत अंतर्गत चमगुदोखुर्द के परसाटोला निवासी सुनील यादव, सिकंदर यादव दोनों के पिता गोवर्धन यादव द्वारा यज्ञ का आयोजन किया गया. यज्ञ को लेकर बुधवार को कलश यात्रा निकाली गयी. कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने पूरे गांव का भ्रमण कर निकट के उत्तरवाहिनी से कलश में जल भरा और वापस लौटे. इस दौरान पूरा इलाका भगवान के जयकारे से गूंजता रहा. यज्ञ के पुजारी पप्पू पांडेय हैं. कलश यात्रा के मौके पर वासुदेव यादव, महेंद्र यादव, शंभू यादव, राजीव यादव, तुलसी यादव, उमेश यादव, दिनेश यादव, मनीष यादव, शंकर यादव, प्रकाश यादव, नरेश यादव, सोनू यादव, मनीष यादव, नीतीश कुमार, रोशन कुमार, मुकेश यादव, आशीष यादव, केदार यादव, हेमराज यादव, जगदीश यादव, घनश्याम यादव, छत्रु यादव, पवन यादव, सनी कुमार, पप्पू यादव, बालेश्वर यादव, तपेश्वर यादव आदि मौजूद थे.

नौकाडीह में यज्ञ चार मार्च से

प्रखंड के सतडीहा पंचायत अंतर्गत नौकाडीह में उगनी देवी रोहन यादव द्वारा श्री श्री 108 श्री एकादशी उद्यापन महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है. 4 मार्च को भव्य कलश यात्रा निकाली जायेगी, 5 को रामचरित मानस पाठ, हवन व आरती, 10 को यज्ञधातृ पूजन, 12 को श्री राम नाम अष्ट जाम हरिकीर्तन, 13 को शोभा यात्रा, रात्रि में तुलसी विवाह, धृतढारी, पूर्णाहूति, हवन व साधु संतो की विदाई तथा 14 को महाभंडारा के साथ यज्ञ का समापन होगा. यज्ञाचार्य रामस्वरूप शरण जी महाराज, कथा व्यास आचार्य कन्हैया द्विवेदी जी महाराज वाराणसी, सह यज्ञाचार्य रामशरण जी महाराज तिलोकरी है. यज्ञ को सफल बनाने में रूपन यादव, मुंशी यादव, श्याम सुंदर यादव, कामेश्वर, उमाशंकर, सुभाष, सीता राम, विकास, अरूण, महावीर, विनित, अभिषेक, नितेश, सुरज, अंकित, अनीष, आयुष, आदर्श, अनुज, सोनू, मोनू सहित समस्त यादव परिवार लगे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >