जयनगर. प्रखंड झामुमो की ओर से खान एवं खनिज संशोधन बिल के खिलाफ 19 सितंबर को प्रखंड मुख्यालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया जायेगा. यह जानकारी प्रखंड अध्यक्ष अशोक सिंह ने दी.
14 सितंबर को होगी श्रद्धांजलि सभा
अशोक सिंह ने बताया कि 14 सितंबर को दोपहर दो बजे से जयनगर पूर्वी पंचायत भवन में मंत्री सुदिव्य सोनू के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जायेगी. उन्होंने पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं से दोनों कार्यक्रमों में शामिल होने की अपील की है.
