इंडिया व एनडीए दोनों गठबंधन से झारखंड मर्माहत

भाकपा जिला परिषद की बैठक पुरुषोतम यादव की अध्यक्षता में साहू धर्मशाला में हुई.

झुमरीतिलैया. भाकपा जिला परिषद की बैठक पुरुषोतम यादव की अध्यक्षता में साहू धर्मशाला में हुई. बैठक में राज्य मंत्री महेंद्र पाठक व हजारीबाग जिला मंत्री अनिरुद्ध प्रसाद शामिल थे. बैठक में 15 मार्च को रांची में होने वाले भाकपा के 100वें वर्षगांठ शामिल पर विचार विमर्श किया गया. उक्त कार्यक्रम में केंद्रीय महासचिव डी राजा सहित कई पूर्व सांसद व पूर्व विधायक भाग लेंगे. राज्य मंत्री महेंद्र पाठक ने कहा कि आगामी विधानसभा ,लोकसभा चुनाव को देखते हुए हम लोग तैयारी कर रहे हैं, और इंडिया गठबंधन हो चाहे वह एनडीए गठबंधन हो झारखंड दोनों गठबंधनों से काफी मर्माहत है. एक झारखंड में तीसरा वाम विकल्प की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक रैली में हम जायेंगे और एक तीसरा वाम विकल्प की तलाश में है और इसको आगे बढ़ायेंगे. सभी प्रखंडों से सभी अंचल सचिव इसकी तैयारी करेंगे और हम लोग 15 तारीख को यहां से 200 संख्या में शिरकत करके झारखंड में जो होने वाला शताब्दी वर्ष उसमें भाग लिया जायेगा. बैठक में कार्य रिपोर्ट जिला मंत्री अर्जुन यादव में पेश किया. बैठक को जिप सदस्य महादेव राम, महिला नेत्री सोनिया देवी, अंचल सचिव सुखदेव पांडेय, अंचल सचिव सच्चिदानंद पांडेय, जयनगर अंचल सचिव सह पूर्व उपप्रमुख वीरेंद्र यादव, सिकंदर कुमार, धनेश्वर शर्मा, महेश सिंह ने भी संबोधित किया. मौके पर रामकिशन शर्मा, रामचंद्र यादव, रंजीत भारती, बसमतिया देवी, उमा देवी, ब्रह्मदेव राणा, चंद्रिका सिंह, हीरामन रजक, समीम खान, खुबलाल पंडित, शांति देवी, गौतम ठाकुर, मनोहर ठाकुर, बलदेव यादव, अशोक रजक, सुरेश रजक आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >