सम्मानित किये गये झारखंडआंदोलनकारी

झारखंड आंदोलनकारियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया.

झुमरीतिलैया. स्थानीय साहू धर्मशाला में झारखंड आंदोलनकारियों के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुष्कर महतो, आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष संतोष सहाय, विशिष्ट अतिथि रोजलीन तिर्की महिला मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष मौजूद थे. इस दौरान जिले के झारखंड आंदोलनकारियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम के दौरान मनोज कुमार, किशोर तिवारी, मुरली मनोहर पांडेय, वसुधानंद पांडेय, अरुण पांडेय, सुबोध पांडेय, निर्मला तिवारी, चंपा तिवारी, सुनैना तिवारी, शारदा देवी, पार्वती देवी, मंजू देवी, केसिया देवी, जसोदा देवी को सम्मानित किया गया. अध्यक्षता झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष नागेश्वर प्रसाद ने की. संचालन कार्यक्रम के आयोजक सत्यदेव राय ने किया. मौके पर काफी संख्या में आंदोलनकारी व उनके परिजन मौजूद थे.

संत रैदास के जीवन से प्रेरणा लेने की जरूरत

कोडरमा. दलित शोषण मुक्ति मंच जिला कमेटी कोडरमा द्वारा संत रैदास की 649वीं जयंती इंदरवा पंचायत भवन में मनायी गयी. मंच के जिलाध्यक्ष दिनेश रविदास दास ने कहा कि संत रैदास समता मूलक समाज के प्रबल समर्थक थे. उन्होंने ने सभी समुदायों को समान दृष्टि से देखने का काम किया है. सेविका सहायिका संघ की प्रदेश अध्यक्ष मीरा देवी कहा कि संत रैदास के जीवन से हमे प्रेरणा लेने की जरूरत है. मौके पर राजकुमार पासवान, उमा देवी, ललिता देवी, विपिन कुमार दास ,सरजू दास, राजेंद्र दास, अरुण कुमार दास, साजन कुमार दास, सोनू कुमार दास, विकास कुमार, विकास साव, हीरामन राम, कौलेश्वर राम, रामप्रकाश पासवान, भुवनेश्वर दास, मनोज दास, अर्जुन दास, सुरेंद्र दास आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >