झुमरीतिलैया: आधी रात जन्मे कान्हा, शंख-घंटी और जयकारों से गूंज उठा शहर

झुमरीतिलैया में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई गई। मंदिरों में भजन-कीर्तन और आकर्षक झांकियों के साथ श्रद्धालुओं ने कान्हा का जन्मोत्सव हर्षोल्लास से मनाया।

झुमरीतिलैया. श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पूरा शहर भक्ति रस में सराबोर रहा. अड्डी बंगला रोड स्थित श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर में चौधरी ब्रदर्स के तत्वावधान में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया गया. रंग-बिरंगे गुब्बारों, फूलों और आकर्षक रोशनी से सजे मंडप में भजन-कीर्तन के बीच श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे.

रात 12 बजे भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही शंख, घंटी और आरती की गूंज से पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा. श्रद्धालुओं के बीच पंजीरी, फल, टॉफी और छप्पन भोग का प्रसाद वितरित किया गया.

खुदरा पट्टी स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर में श्रीराम संकीर्तन मंडल की ओर से भजन संध्या और राधा-कृष्ण की झांकी प्रस्तुत की गयी. इसमें बच्चों ने राधा-कृष्ण का मनमोहक रूप धारण कर श्रद्धालुओं का दिल जीत लिया.

मनहारण हनुमान कुटिया में पांच दिवसीय झूलन उत्सव का शुभारंभ हुआ. वहीं शहर के शीतला मंदिर, दारुका जी मंदिर, गौरी शंकर मंदिर, काली मंदिर और शिव मंदिर समेत दो दर्जन से अधिक मंदिरों तथा सैकड़ों घरों में झूले सजाये गये. फूलों, वंदनवार और गुब्बारों से सजे मंदिरों में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >