जमशेदपुर ने लातेहार को छह विकेट से हराया

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को चंदवारा स्थित पुलिस लाइन मैदान में जमशेदपुर और लातेहार की टीम के बीच मैच खेला गया.

कोडरमा. झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित इंटर डिस्ट्रिक्ट अंडर 16 क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को चंदवारा स्थित पुलिस लाइन मैदान में जमशेदपुर और लातेहार की टीम के बीच मैच खेला गया. मैच की शुरुआत मुख्य अतिथि विधायक डाॅ नीरा यादव ने की. मौके पर विधायक ने कहा कि यहां के खिलाड़ियों ने स्टेट लेवल पर अपनी प्रतिभा दिखाकर एक नयी पहचान बनायी है. ग्रामीण क्षेत्र के लड़के-लड़कियों को भी इंटर डिस्ट्रिक्ट टूर्नामेंट में अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त हो रहा है. इधर, पहले बल्लेबाजी करते हुए लातेहार ने 30.4 ओवर में अपने सभी विकेट होकर 145 रन बनाये. अमित मुंडा ने 45 रन, हिमांशु ने 29 रन और कृष्ण ने 23 रन का योगदान दिया. वहीं गेंदबाजी करते हुए जमशेदपुर की ओर से युवराज ने 5 विकेट ,सुशांत ने तीन और शिवम तथा प्रभजोत ने एक-एक विकेट लिया. वहीं जवाबी पारी खेलने उतरी जमशेदपुर की टीम 27.4 ओवर में विजय लक्ष्य को हासिल कर लिया. जमशेदपुर की ओर से यशराज ने 59 रन, श्रेयांश ने 29 रन और रुद्र ने 20 रन का योगदान दिया. गेंदबाजी करते हुए लातेहार की ओर से विजय रोहित ने दो विकेट व अमित मुंडा और कौशल ने एक-एक विकेट लिया. जेएससीए मैनेजिंग कमेटी सदस्य अवधेश कश्यप ने युवराज सिंह को मैन ऑफ द मैच देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर टीआरडीओ विकास कुमार रानू, अंपायर मो अजमल, मो उज्जैर, स्कोरर गजेंद्र कुमार, मेजर विधान चंद्र शर्मा, केडीसीए सचिव दिनेश सिंह, कृष्णा बरहपुरिया ,मनोज सहाय पिंकू, अनिल सिंह, आलोक पांडेय, उमेश सिंह, विशाल कुमार, धर्मेंद्र कौशिक, सुरेंद्र प्रसाद, ओमप्रकाश, रोहित भारती, विकास कुमार यादव, श्रवण कुमार, पंकज सिंह, आशीष सिंह, अमन राम, बंटी यादव सहित कई खेल प्रेमी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRAVEEN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >