जेल अदालत सह विधिक जागरुकता शिविर

गलतियों से सीख लेकर दोहराने से बचें

गलतियों से सीख लेकर दोहराने से बचें कोडरमा. जिला विधिक सेवा प्राधिकार कोडरमा के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश रामाकांत मिश्रा के मार्गदर्शन में रविवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान में मंडल कारा कोडरमा में लोक अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव गौतम कुमार मौजूद थे. उन्होंने कहा कि गरीबों- असहायों की मदद के लिए डालसा हमेशा तत्पर है. आप यहां से निकलने के उपरांत अपनी गलतियों से सबक लेकर आगे गलती न करने का प्रण लें. वहीं शिविर में बंदियों को उनके केस से संबंधित जानकारी डीएलएसए के अधिवक्ता द्वारा दी गयी. मौके पर डालसा के अधिवक्ता राजेंद्र मंडल, अरुण कुमार ओझा, अश्विनी शरण ललन चौधरी आदि मौजूद थे. इधर, शिविर में बंदियों के स्वास्थ्य की जांच भी की गयी. सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉक्टर अभिषेक कुमार के नेतृत्व में सभी बंदियों की स्वास्थ्य जांच की गयी. मौके पर प्रेम कुमार, पंकज कुमार के अलावा अन्य कई स्वास्थ्य कर्मी मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Deepesh kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >