प्रवासी मजदूरों को जॉब कार्ड व रोजगार मुहैया कराने का निर्देश

प्रवासी मजदूरों को जॉब कार्ड व रोजगार मुहैया कराने का निर्देश

कोडरमा : उपविकास आयुक्त आलोक त्रिवेदी शनिवार को कोडरमा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में संचालित मनरेगा योजनाओं व कार्यों का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान डीडीसी ने बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत आम बागवानी, नीलांबर-पीतांबर जल समृद्धि योजना के तहत डोभा, टीसीबी, फीड बंद व नाला सफाई आदि कार्यों का भी जायजा लेते हुए उपरोक्त योजनाओं में कितने प्रवासी मजदूरों को रोजगार मुहैया कराया गया.

इसकी जानकारी लेते हुए कोरोना काल में दूसरे प्रदेशों से वापस लौटे प्रवासी मजदूरों को जॉब कार्ड उपलब्ध कराते हुए, रोजगार देने, योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण तरीके से समय पर पूर्ण करने आदि का निर्देश दिया. मौके पर बीडीओ सह सीओ अशोक राम के अलावे बीपीओ, रोजगार सेवक आदि मौजूद थे.

Post by : pritish sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >