लंबित मामलों को जल्द निष्पादित करने का निर्देश

उपायुक्त ने चंदवारा प्रखंड और अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण

जायजा. उपायुक्त ने चंदवारा प्रखंड और अंचल कार्यालय का किया निरीक्षण कोडरमा बाजार. उपायुक्त ऋतुराज सोमवार को चंदवारा प्रखंड कार्यालय और अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान डीसी ने प्रखंड व अंचल कार्यालय से संचालित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेने के साथ प्रशासनिक कार्यों की वास्तविक स्थिति का भी जायजा लिया. निरीक्षण के क्रम में डीसी ने आगत निर्गत पंजी, स्टॉक पंजी सहित सभी प्रकार के रजिस्टर का अवलोकन किया. इसके अलावा पेंशन योजना, जन्म एवं मृत्यु प्रमाण-पत्र समेत अन्य विकासात्मक योजनाओं की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया. डीसी ने बीडीओ, सीओ को निर्देश दिया कि जाति, आय और आवासीय सहित अन्य जरूरी प्रमाण-पत्रों तथा दाखिल खारिज के लंबित मामलों को जल्द से जल्द निष्पादित करें. मौके पर बीडीओ सुमित कुमार, अशोक भारती आदि मौजूद थे. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का किया निरीक्षण : उपायुक्त ऋतुराज ने प्रखंड और अंचल कार्यालय के निरीक्षण के उपरांत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चंदवारा का भी औचक निरीक्षण कर चिकित्सा सुविधाओं का जायजा लिया. निरीक्षण के क्रम में डीसी ने प्रसव कक्ष, नया ओटी के अलावे विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया. इस दौरान उन्होंने ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट लैब को एक सप्ताह के अंदर पूरी तरह सक्रिय करने, आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत अतिरिक्त चिकित्सकों की नियुक्ति हेतु प्रस्ताव तैयार करने तथा चिकित्सकों की 24×7 उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया. प्रसव कक्ष का निरीक्षण के क्रम में डीसी ने प्रसव कक्ष को और अधिक सुविधाजनक बनाने, 24×7 इमरजेंसी सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए एक विस्तृत प्लान तैयार करने, अस्पताल परिसर में साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने आदि का निर्देश दिया. सीएचसी चंदवारा के निरीक्षण के उपरांत डीसी ने उरवां स्थित मत्स्य मिल का भी निरीक्षण कर कई निर्देश दिया. मौके पर डीसी के अलावे सिविल सर्जन डॉ अनिल कुमार, डीपीएम महेश कुमार आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: DEEPESH KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >