जीएम ने किया निरीक्षण

संरक्षा के प्रति अतिरिक्त सतर्कता बरतने का दिया निर्देश

कोडरमा. रेलवे हाजीपुर जोन के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने गुरुवार को दानापुर मंडल के पटना-बख्तियारपुर- राजगीर-तिलैया-पैमार-बंधुआ तथा धनबाद मंडल के बंधुआ-कोडरमा-हजारीग टाउन-बरकाकाना रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया़ इस दौरान उन्होंने इन रेल मार्गों में पड़ने वाले स्टेशनों, रेल पुलों, रेलवे ट्रैक, ओचई, सिग्नलिंग सिस्टम सहित यात्री सुविधा तथा संरक्षा से जुड़े पहलुओं का गहन मुआयना किया़ निरीक्षण के दौरान महाप्रबंधक ने संरक्षा पर विशेष जोर देते हुए इसके प्रति हमेशा चौकसी बरतने का निर्देश दिया़ निरीक्षण के दौरान दानापुर मंडल के अपर मंडल रेल प्रबंधक (परिचालन) आधार राज तथा धनबाद मंडल के मंडल रेल प्रबंधक कमल किशोर सिन्हा आदि मौजूद थे़

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >