जयनगर. बीडीओ गौतम कुमार ने प्रखंड के गोहाल स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर का निरीक्षण किया. निरीक्षण के क्रम में उन्होंने पाया कि यहां दो एएनएम, एक सीएचओ, एक एमपीडब्ल्यू कार्यकर्ता हैं, लेकिन कंप्यूटर ऑपरेटर, लैब तकनीशियन व फार्मासिस्ट का पद खाली पड़ा है. कर्मियों ने उनसे दिन-रात प्रहरी, बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था के लिए इन्वर्टर, जनरेटर अथवा सोलर लाईट की व्यवस्था की मांग की.
डीसी से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल
कोडरमा. कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष भागीरथ पासवान के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने कोडरमा के उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता से मुलाकात की. इस दौरान झुमरीतिलैया, डोमचांच में जनहित से जुड़े मामलों से अवगत कराया. डीसी ने जल्द ही समस्याओं का समाधान करने का निर्देश दिया.
पेयजल, बिजली और स्वास्थ्य सुविधाओं की हुई समीक्षा
कोडरमा बाजार. उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता की अध्यक्षता में पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, विद्युत और स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक हुई. बैठक के दौरान डीसी ने शहरी एवं ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं, चापानलों की वर्तमान स्थिति के अलावा जलापूर्ति व्यवस्था की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिया. शहरी और ग्रामीण जलापूर्ति योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेते हुए पाइपलाइन बिछाने के कार्य व वाटर टैंकर की उपलब्धता को लेकर कहा कि कार्य एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित कर जलापूर्ति कार्य को जल्द से जल्द पूर्ण करें. इसके अलावा सदर अस्पताल समेत सभी सीएचसी में पेयजल एवं विद्युत व्यवस्था की स्थिति पर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने आदि का निर्देश दिया. मौके पर डीडीसी रवि जैन, कार्यपालक अभियंता पेयजल एवं स्वच्छता अनुज कुमार सिन्हा, नगर प्रशासक झुमरी तिलैया,कोडरमा व डोमचांच आदि मौजूद थे.
Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.