कोडरमा: इनर व्हील क्लब ऑफ कोडरमा की ओर से फ्रेंडशिप डे के अवसर पर सोमवार को मित्रता, सेवा और ज्ञान को समर्पित कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत क्लब की सदस्यों ने केक काटकर एक-दूसरे को फ्रेंडशिप डे की शुभकामनाएं देकर की.
आकर्षक और रचनात्मक राखियां बनाकर किया प्रतिभा का प्रदर्शन
कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए क्लब की ओर से फलदार पौधों का पौधारोपण किया गया. सदस्यों ने कहा कि पौधारोपण भविष्य की पीढ़ियों के लिए उम्मीद और जिम्मेदारी का प्रतीक है. क्लब की आईएसओ के नेतृत्व में राखी मेकिंग प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. इसमें सदस्यों ने आकर्षक और रचनात्मक राखियां बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया. इसके बाद जनरल बॉडी मीटिंग आयोजित की गई.
क्ल्ब के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का लिया गया संकल्प
बैठक के उपरांत इनर व्हील नॉलेज क्विज का आयोजन हुआ, जिसमें क्लब के इतिहास, उद्देश्य और संविधान से जुड़े प्रश्न पूछे गए. प्रतियोगिता में सर्वाधिक सही उत्तर देने वाले सदस्यों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. इस अवसर पर सदस्यों ने कहा कि ज्ञान सदस्यों को सशक्त बनाता है, मित्रता दिलों को जोड़ती है और सेवा समाज में सकारात्मक बदलाव लाती है. कार्यक्रम के दौरान सभी सदस्यों में उत्साह, आपसी सौहार्द और सीखने की ललक देखने को मिली. अंत में सभी ने क्लब के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया.
कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्ष कंचन भदानी, सचिव ऋतू तरवे, सिम्मी छाबड़ा, अर्चना बर्मन, रंजीता सेठ, नूतन आर्य, नेहा कुटीरियर, संध्या सेठ, नीना सुखानी, पारो पचेशिया, मिनी कालरा, रिद्धि कालरा, अंजना केडिया, वीणा भदानी, मंजू कंधवे, रिमिका वर्मा, सरिता कंधवे, अलका बर्गवे, सरिता विजय एवं काजल गुप्ता सहित अन्य सदस्य उपस्थित थीं.
ये भी पढ़ें: खरकई नदी में डूबा NIT का छात्र, विरोध में सड़क पर बैठे छात्र, मांगा एक करोड़ मुआवजा
